Samachar Nama
×

महिला टी20 सीरीज: साउथ अफ्रीका के खिलाफ जिम्बाब्वे की 17 सदस्यीय टीम घोषित, कप्तान नकोमो की वापसी

हरारे, 10 सितंबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज से पहले जिम्बाब्वे की महिला टीम को बड़ी राहत मिली है। जोसेफिन नकोमो फिट होकर टीम की कमान संभालने के लिए वापस आ गई हैं।

हरारे, 10 सितंबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज से पहले जिम्बाब्वे की महिला टीम को बड़ी राहत मिली है। जोसेफिन नकोमो फिट होकर टीम की कमान संभालने के लिए वापस आ गई हैं।

इस सीरीज के पांच मुकाबले 11, 13, 15, 17 और 19 सितंबर को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे।

जोसेफिन नकोमो चोट के कारण मई में पाकिस्तान के व्हाइट-बॉल दौरे पर नहीं जा सकी थीं, लेकिन तीन महीनों में वह अच्छी तरह से ठीक हो गई हैं और 17 सदस्यों वाली टीम की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं। उनके साथ अनुभवी बल्लेबाज शार्ने मेयर्स ने 2 साल तक बाहर रहने के बाद टीम में वापसी की है। मेयर्स अब तक 33 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

ऑलराउंडर न्याशा ग्वानजुरा ने भी टीम में वापसी की है, जबकि टीम की अनुभवी सदस्य, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, मोडेस्टर मुपाचिकवा, लोरेन त्सुमा और लोरिन फिरी ने पाकिस्तान सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के चलते अपनी जगह बरकरार रखी है।

जिम्बाब्वे की टीम में ऐसे तीन खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले हफ्ते आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप अफ्रीका क्वालीफायर डिवीजन 1 में जिम्बाब्वे के लिए खेला था। इनमें कप्तान लोरेन पेम्हिवा, बिलव्ड बिजा और क्रिस्टीना मुतासा हैं, जिन्हें अब बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

जिम्बाब्वे सितंबर और अक्टूबर 2025 में क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में एक द्विपक्षीय सीरीज में यूनाइटेड अरब अमीरात की मेजबानी करने के बाद पहली बार अपने घरेलू मैदान पर वापसी करेगा।

जिम्बाब्वे की टीम: जोसेफिन नकोमो (कप्तान), बिलव्ड बिजा, कुदजई चिगोरा, फ्रांसेस्का चिपारे, न्याशा ग्वानजुरा, लिंडोकुहले मभेरा, तेंदई मकुशा, मिशेल मावुंगा, शार्ने मेयर्स, मोडेस्टर मुपाचिकवा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, क्रिस्टीना मुतासा, केलिस नधलोवु, लोरेन पेम्हिवा, लोरिन फिरी, नोमवेलो सिबांडा, लोरेन त्सुमा।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story