Samachar Nama
×

महाराष्ट्र ओपन स्टेट बैडमिंटन: स्प्रुहा ने टॉप सीड को चौंकाया; महिमकर दोहरी जीत की राह पर

मुंबई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। बॉम्बे जिमखाना महाराष्ट्र ओपन स्टेट बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 में, मुंबई उपनगर की अनसीडेड खिलाड़ी स्प्रुहा जोशी ने टॉप सीड युविका बजाज को हराकर गर्ल्स अंडर-19 फाइनल में जगह बनाई। वहीं, ग्रेटर मुंबई के हर्षित महिमकर ने दोहरी जीत की उम्मीदें कायम रखी हैं। हर्षित ने टॉप सीड विनय पाटिल को हराकर पुरुष वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया, और साथ ही अंडर-19 बॉयज फाइनल में भी अपनी जगह सुनिश्चित की।

मुंबई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। बॉम्बे जिमखाना महाराष्ट्र ओपन स्टेट बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 में, मुंबई उपनगर की अनसीडेड खिलाड़ी स्प्रुहा जोशी ने टॉप सीड युविका बजाज को हराकर गर्ल्स अंडर-19 फाइनल में जगह बनाई। वहीं, ग्रेटर मुंबई के हर्षित महिमकर ने दोहरी जीत की उम्मीदें कायम रखी हैं। हर्षित ने टॉप सीड विनय पाटिल को हराकर पुरुष वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया, और साथ ही अंडर-19 बॉयज फाइनल में भी अपनी जगह सुनिश्चित की।

पहला गेम 9-15 से हारने के बाद, स्प्रुहा ने शानदार जज्बा दिखाते हुए दूसरे गेम को 20-18 से अपने नाम किया और फिर निर्णायक गेम में 15-9 से जीत दर्ज कर मैच अपने नाम कर लिया। फाइनल में स्प्रुहा का मुकाबला ग्रेटर मुंबई की अन्विशा घोरपड़े से होगा, जिन्होंने पुणे की शर्वरी वारवंतकर को 15-11, 15-10 से मात दी है।

टॉप सीड हर्षित महिमकर ने ईशान वानखेड़े [4] को 15-13, 15-10 से हराकर बॉयज अंडर-19 फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद, उन्होंने मेंस सिंगल्स वर्ग में टॉप सीड विनय पाटिल को 11-15, 16-14, 15-3 से हराकर बड़ा उलटफेर किया; उन्होंने दूसरे गेम में हार की कगार से वापसी करते हुए मैच जीता।

बॉयज डबल्स अंडर-17 वर्ग में, टॉप सीड आदित्य पडवाल और आर्यन नायर (ठाणे) को चंद्रंशु गुंडले और मयंक राजपूत के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। दिन के सबसे रोमांचक मुकाबले में उन्होंने 15-13, 8-15, 17-15 से जीत हासिल की।

परिणाम (सेमी-फाइनल):

गर्ल्स अंडर-17 सिंगल्स

ईमान मोटरवाला [3] ने स्वराली थोर्वे [6] को 15-8, 13-15, 15-6 से हराया।

अनविशा घोरपड़े [2] ने रुद्र गावड़े [5] पर 15-4, 15-12 से जीत दर्ज की।

बॉयज अंडर-17

अक्षत रायसुराणा ने अनमोल शर्मा [6] को 15-7, 15-11 से हराया।

ध्रुव पवार ने आरुष सपले [5] को 9-15, 15-11, 15-12 से मात दी।

गर्ल्स अंडर-19

स्पृहा जोशी ने युविका बजाज को 9-15, 20-18, 15-9 से हराया।

अन्विशा घोरपड़े ने शरवरी वारवंतकर को 15-11, 15-10 से शिकस्त दी।

बॉयज अंडर-19

हर्षित महिमकर [1] ने ईशान वानखेड़े [4] को 15-13, 15-10 से हराया।

रुतुराज चिपट [6] ने ओम वारभे [3] को 15-13, 15-8 से मात दी।

गर्ल्स अंडर-17 डबल्स

धन्वी नायर/सानवी माली [2] ने अन्वी मोरे/इवा गोयल को 8-15, 15-11, 15-11 से हराया।

इमान मोटरवाला/रुद्र गावड़े ने अनविशा घोरपड़े/माही चुरी को 15-17, 15-11, 15-8 से मात दी।

बॉयज अंडर-17 डबल्स

आदित्य पडवाल/आर्यन नायर [1] ने चंद्रांशु गुंडले/मयंक राजपूत को 15-13, 8-15, 17-15 से हराया।

अक्षत रायसुराणा/विक्रांत नेगी ने आरव चेट्टियार/शिवम चौरे [4] को 15-11, 15-8 से मात दी।

गर्ल्स अंडर-19 डबल्स

खुशी पाहवा/युविका बजाज [2] ने देवांशी शिंदे/वेदिका कुलकर्णी को 15-13, 15-6 से हराया।

प्रांजल देधिया/सायशा नाइक [1] ने इमान मोटरवाला/रुद्र गावड़े को 15-11, 9-15, 15-4 से मात दी।

बॉयज अंडर-19 डबल्स

निधीश मोरे/यश ढेम्बरे [1] ने अक्षत रायसुराणा/हर्षित महिमकर को 15-10, 15-9 से हराया।

डीओन गोंसाल्वेस/रुतुराज चिपट ने आर्यन पेडनेकर/एथन डिसूजा को 15-13, 15-11 से शिकस्त दी।

विमेंस सिंगल्स

श्रेया राठौड़ ने प्रणाली वाडार को 15-12, 13-15, 15-13 से हराया।

वंशिका तुलसानी ने हर्षिता पाटिल [2] को 11-15, 15-12, 15-6 से मात दी।

मेंस सिंगल्स

वेद भोइर [4] ने निशनात गलांडे [2] को 15-3, 15-11 से हराया।

हर्षित महिमकर [3] ने विनय पाटिल [1] को 11-15, 16-14, 15-3 से मात दी।

मेंस डबल्स

निधीश मोरे/विनय पाटिल [4] ने कृष्णा भट्टड/ऋत्विक शेठ [2] को 15-5, 15-9 से हराया।

विप्लव कुवाले/विराज कुवाले [1] ने अविनाश एस/प्रतीक तिवारी को 15-9, 15-10 से मात दी।

मिक्स्ड डबल्स

सोहम फाटक/सिया सिंह [1] ने शिवान मिश्रा/खुशी पाहवा को 15-8, 15-10 से हराया।

कृष्णा मजीठिया/अपर्णा बाने ने रुतुराज चिपट/प्रिशा शाह को 15-12, 7-15, 15-10 से मात दी।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story