Samachar Nama
×

लॉर्ड्स टेस्ट: इंग्लैंड की पहली पारी 290 पर सिमटी, पाकिस्तान के लिए अब्बास ने लिए 4 विकेट

लॉर्ड्स, 28 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के पहले सत्र में इंग्लैंड की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए।

लॉर्ड्स, 28 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के पहले सत्र में इंग्लैंड की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए।

दूसरे दिन के खेल की शुरुआत इंग्लैंड ने 9 विकेट पर 248 रन से की। गस एटकिंसन और जोश टंग की जोड़ी ने 10वें विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 290 तक पहुंचाया। एटकिंसन 46 गेंदों पर 45 रन बनाकर आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। टंग 48 गेंदों पर 30 रन बनाकर नाबाद रहे।

पहले दिन टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने 77 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे और ऐसा लग रहा था कि टीम 200 का आंकड़ा शायद पार न करे, लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए जॉर्डन कॉक्स ने 55 और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने 61 रन की पारी खेल टीम को संभाला था।

बेन डकेट 17, एमिलियो गे 8, कप्तान रुट 4, हैरी ब्रूक 15, डैन लॉरेंस 17 और जोफ्रा आर्चर 14 रन बनाकर आउट हुए।

पाकिस्तान के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास सबसे सफल रहे। उन्होंने 20 ओवर में 73 रन देकर 4 विकेट लिए। मोहम्मद अली ने 22 ओवर में 86 रन देकर 3 विकेट लिए। खुर्रम शहजाद और अली उस्मान को 1-1 विकेट मिला।

पाकिस्तान को अगर लॉर्ड्स टेस्ट में पकड़ मजबूत करनी है तो उसे पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाकर इग्लैंड पर बड़ी लीड लेनी होगी।

पाकिस्तान तीन टेस्ट मैचों की इस सीरीज का पहला टेस्ट गंवाकर सीरीज में 1-0 से पीछे चल रहा है। पाकिस्तान के लिए एक और समस्या सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक की इंजरी है। इमाम इंजरी की वजह से पारी का आगाज करने नहीं उतरे।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story