Samachar Nama
×

लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर की इंजरी ने बढ़ाई न्यूजीलैंड की मुश्किल

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भारत के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के आखिरी 2 मैचों में न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर वेलिंगटन वनडे में हेलमेट पर चोट लगने के बाद सात दिन के स्टैंड-डाउन पीरियड में रहेंगे।

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भारत के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के आखिरी 2 मैचों में न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर वेलिंगटन वनडे में हेलमेट पर चोट लगने के बाद सात दिन के स्टैंड-डाउन पीरियड में रहेंगे।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक फर्ग्यूसन टी20 सीरीज के दौरान लगी दाहिनी पिंडली की चोट से पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। टिकनर की कनकशन की समस्या ठीक हो गई है, लेकिन वह आईसीसी के जरूरी सात दिन के स्टैंड-डाउन पीरियड में रहेंगे। इस वजह से वे भी अगले दो मैच नहीं खेल पाएंगे।

गेंदबाजी ऑलराउंडर क्रिस्टियन क्लार्क, जिन्हें आखिरी दो वनडे के लिए टीम में जगह दी गई थी, उन्हें हैमिल्टन में होने वाले तीसरे वनडे से पहले टिकनर के कवर के तौर पर बुलाया गया है। मैट हेनरी को चौथे वनडे में वापसी करने की सलाह दी गई है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के अनुसार, हेनरी और काइल जैमीसन, जो तीसरे वनडे के बाद वेलिंगटन में टेस्ट कैंप में शामिल होने वाले थे, अब चौथे गेम के लिए भी रुकेंगे। टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स और नाथन स्मिथ टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए तीसरे वनडे के एक दिन बाद बुधवार को वेलिंगटन जाएंगे, जिसके लिए टीम की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को चोटों की समस्या का सामना करना पड़ा है। सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे कनकशन के कारण, रचिन रवींद्र कंधे की समस्या के कारण, और मार्क चैपमैन हैमस्ट्रिंग के कारण सीरीज से बाहर हो गए। इन तीन खिलाड़ियों के न होने का नुकसान कीवी टीम को उठाना पड़ा है। तेज गेंदबाज मैट हेनरी भी इंजरी की वजह से अब तक सीरीज में नहीं खेल पाए हैं।

पांच वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से आगे है।

तीसरे वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, काइल जैमीसन, निक केली, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग।

चौथे वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिचेल हे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, निक केली, टिम सीफर्ट, विल यंग।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story