Samachar Nama
×

'लेवांडोव्स्की एक बड़े विदाई समारोह का हकदार हैं': बार्सिलोना के मुख्य कोच हांसी फ्लिक

बार्सिलोना, 16 मई (आईएएनएस)। एफसी बार्सिलोना के मुख्य कोच हांसी फ्लिक ने क्लब छोड़ने की घोषणा करने वाले स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की के लिए बड़ा विदाई समारोह आयोजित किए जाने की मांग की है। फ्लिक ने कहा कि यह पोलिश स्टार एक बड़े विदाई समारोह का हकदार है। फ्लिक ने कहा कि इस अनुभवी स्ट्राइकर को कोचिंग देना उनके लिए सौभाग्य की बात रही है।

फ्लिक ने बार्सिलोना के रियल बेटिस के खिलाफ ला लीगा मुकाबले से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, लेवांडोव्स्की ने पहले ही टीम को अपने फैसले के बारे में बता दिया था। उन्होंने टीम से बात की और सबको अलविदा कहा। यह उनके लिए एक शानदार अध्याय रहा है। उन्होंने यह बहुत स्पष्ट कर दिया। मेरे लिए, उनके साथ काम करना सौभाग्य की बात रही है क्योंकि वह एक सच्चे पेशेवर खिलाड़ी हैं।"

जर्मन कोच ने लेवांडोव्स्की की मानसिकता, व्यावसायिकता और युवा खिलाड़ियों पर उनके प्रभाव की प्रशंसा की, और उन्हें टीम के भीतर एक आदर्श खिलाड़ी करार दिया।

हांसी फ्लिक ने कहा, "वह एक आदर्श हैं। वह अभी भी इस स्तर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। अब वह एक नई चुनौती चाहते हैं। हम इसका सम्मान करते हैं। वह एक बेहतरीन इंसान, एक बेहतरीन खिलाड़ी और युवा खिलाड़ियों के लिए एक शानदार उदाहरण हैं।

फ्लिक ने यह भी पुष्टि की कि लेवांडोव्स्की रविवार को बेटिस के खिलाफ होने वाले मैच में शुरुआती लाइनअप में होंगे, जो कैंप नोऊ में बार्सिलोना के प्रशंसकों के सामने उनका आखिरी मैच भी होगा।

उन्होंने कहा कि कैंप नोऊ में, हमारे प्रशंसकों के सामने, वह एक शानदार विदाई समारोह के हकदार हैं।

बार्सिलोना कोच ने कहा, "लेवांडोव्स्की के गोल और नेतृत्व की भरपाई करना क्लब के लिए आगे चलकर एक बड़ी चुनौती होगी। उन्होंने हमारे लिए बहुत सारे गोल किए हैं। हम उन्हें बहुत याद करेंगे।"

लेवांडोव्स्की ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए कहा कि वह चार सफल सीजन के बाद बार्सिलोना छोड़ रहे हैं। टीम के साथ उन्होंने तीन ला लीगा खिताब, एक कोपा डेल रे और तीन स्पेनिश सुपर कप जीते।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags