Samachar Nama
×

केएल राहुल-नीतीश राणा की जोड़ी का कमाल, आईपीएल इतिहास में कभी न हुआ था ऐसा

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 35वें मुकाबले में केएल राहुल और नीतीश राणा की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। यह दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से पहली ऐसी जोड़ी है, जिसने साझेदारी के मामले में 200 रन के आंकड़े को छुआ।

अरुण जेटली स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 28 के स्कोर पर पथुम निसांका (11) के रूप में पहला विकेट गंवा दिया था। यहां से केएल राहुल ने नितीश राणा के साथ दूसरे विकेट के लिए 95 गेंदों में 220 रन की साझेदारी करते हुए डीसी को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। यह आईपीएल इतिहास में किसी भी टीम की ओर से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी है। विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी ने 14 मई 2016 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए गुजरात लायन्स के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 229 रन जुटाए थे।

इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी दूसरे पायदान पर मौजूद है, जिन्होंने 23 अप्रैल 2011 को किंग्स इलेवन पंजाब के विरुद्ध पहले विकेट के लिए 146 रन जोड़े थे।

इस लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर मयंक अग्रवाल और युवराज सिंह की जोड़ी है, जिन्होंने 15 अप्रैल 2015 को पुणे के मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 106 रन की साझेदारी की थी।

इसके बाद 1 मई 2015 को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ ही मयंक अग्रवाल और श्रेयस अय्यर की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 106 रन जोड़े थे।

शनिवार को खेले जा रहे इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और नितीश राणा की जोड़ी के शानदार खेल के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 2 विकेट गंवाकर 264 रन बनाए। केएल राहुल ने अपने आईपीएल करियर का छठा शतक लगाया। उन्होंने 67 गेंदों में 9 छक्कों और 16 चौकों के साथ 152 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, नितीश राणा 44 गेंदों में 4 छक्कों और 11 चौकों के साथ 91 रन बनाकर आउट हुए।

विपक्षी खेमे से अर्शदीप सिंह ने 49 रन देकर 1 विकेट हासिल किया, जबकि जैवियर बार्टलेट ने 69 रन लुटाकर 1 विकेट निकाला।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags