Samachar Nama
×

खालिद अल जारूनी बने एसीसी के उपाध्यक्ष, एसीबी संस्था के फुल मेंबर बोर्ड में शामिल

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। यूएई के एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष खालिद अल जारूनी को एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) की सालाना आम बैठक में सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया। एसीसी ने रविवार को इसकी पुष्टि की। महाद्वीपीय संस्था ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) को अपने फुल मेंबर बोर्ड में शामिल करने को भी मंजूरी दी।

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। यूएई के एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष खालिद अल जारूनी को एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) की सालाना आम बैठक में सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया। एसीसी ने रविवार को इसकी पुष्टि की। महाद्वीपीय संस्था ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) को अपने फुल मेंबर बोर्ड में शामिल करने को भी मंजूरी दी।

यह बैठक शनिवार को हुई, जिसमें एसीसी ने गवर्नेंस से जुड़े अहम मामलों, जैसे एसीसी एग्जीक्यूटिव बोर्ड के चुनाव, एसीसी प्रेसिडेंसी की रोटेशन पॉलिसी और अलग-अलग एसीसी कमेटियों के गठन पर चर्चा की गई।

संस्था ने 2026-2028 के लिए एसीसी एग्जीक्यूटिव बोर्ड में नॉन-टेस्ट-प्लेइंग देशों और एसोसिएट सदस्यों के प्रतिनिधियों के चुनाव की भी पुष्टि की। इसने नॉन-टेस्ट-प्लेइंग देशों से कतर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शेख अब्दुलअजीज बिन सऊद अल थानी और सिंगापुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महमूद गजनवी की नियुक्ति की पुष्टि की। एसीसी ने एग्जीक्यूटिव बोर्ड में कार्यकाल साझा करने के लिए मालदीव क्रिकेट बोर्ड से मोहम्मद फैसल और बहरीन क्रिकेट फेडरेशन से मोहम्मद मंसूर को भी शामिल किया।

इस बीच, एसीसी सदस्यों ने एसीबी को उन फुल मेंबर बोर्ड्स की लिस्ट में शामिल करने को मंजूरी दी जो एशियाई क्रिकेट परिषद की प्रेसिडेंसी संभाल सकते हैं। अभी भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश एसीसी की प्रेसिडेंसी बारी-बारी से संभालते हैं।

इसने एसीसी कमेटियों के गठन की भी पुष्टि की, जो परिषद के गवर्नेंस, एडमिनिस्ट्रेशन, क्रिकेट डेवलपमेंट, कॉम्पिटिशन, फाइनेंस और अन्य अहम क्षेत्रों में मदद करेंगी।

एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बैठक में लिए गए फैसलों का स्वागत करते हुए कहा, "एशिया में क्रिकेट हमेशा से एक खेल से कहीं ज्यादा रहा है—यह एक ऐसी साझा भाषा है जो देशों, संस्कृतियों और पीढ़ियों को जोड़ती है। इस सालाना आम बैठक में लिए गए फैसले हमारी गवर्नेंस की परिपक्वता और ऐसे संस्थान बनाने के हमारे सामूहिक संकल्प को दिखाते हैं जो हमारे इन पदों से हटने के बाद भी लंबे समय तक खेल की सेवा करेंगे। मैं हमारे नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष और कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों को बधाई देता हूं और एकता और सहयोग की उस भावना के लिए हर सदस्य बोर्ड का धन्यवाद करता हूं जो इस परिषद की पहचान बनी हुई है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस विजन को विनम्रता, अनुशासन और खेल के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाएं—आज के खिलाड़ियों के लिए और एशियाई क्रिकेटर्स की आने वाली पीढ़ियों के लिए।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story