Samachar Nama
×

जुरेल और पड्डिकल की बदौलत इंडिया ए ने पहले दिन की समाप्ति पर बनाए 7 विकेट पर 291 रन

क्राइस्टचर्च, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट की शुरुआत शनिवार को हुई। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 291 रन बना लिए थे।

क्राइस्टचर्च, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट की शुरुआत शनिवार को हुई। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 291 रन बना लिए थे।

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए। साई सुदर्शन और देवदत्त पड्डिकल ने दूसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की। सुदर्शन 41 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पड्डिकल ने यश राठौड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 40 रन जोड़ टीम का स्कोर 131 रन तक पहुंचाया। इस स्कोर पर राठौड़ तीसरे विकेट के रूप में 13 रन बनाकर आउट हुए।

देवदत्त पड्डिकल ने 80 रन की शानदार पारी खेली। 140 गेंदों की पारी में पड्डिकल ने 12 चौके लगाए। वह चौथे विकेट के रूप में 137 के स्कोर पर आउट हुए। स्मरण रविचंद्रन भी इसी स्कोर पर बिना खाता खोले आउट हो गए। वाशिंगटन सुंदर 8 रन बनाकर आउट हुए।

160 पर 6 विकेट गंवा चुकी भारतीय टीम को कप्तान ध्रुव जुरेल ने संभाला। जुरेल ने मानव सुथार (22) के साथ सातवें विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 222 तक पहुंचाया। इसके बाद जुरेल, आकाशदीप (25) के साथ नाबाद 69 रन जोड़ चुके हैं।

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 291 रन बना लिए हैं। कप्तान जुरेल अपने शतक से मात्र 1 रन दूर हैं। जुरेल 155 गेंदों पर 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 99 रन पर नाबाद हैं। उनके साथ आकाश दीप 58 गेंदों पर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।

न्यूजीलैंड की तरफ से फ्रेजर शेट से 4 विकेट लिए हैं। ब्रेट रैंडेल, जारोड मैके और जेडन लेनोक्स ने 1-1 विकेट लिए हैं।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story