Samachar Nama
×

जोएल वेल्टमैन के साथ वेस्ट हैम यूनाइटेड ने किया एक साल का करार

लंदन, 6 अगस्त (आईएएनएस)। वेस्ट हैम यूनाइटेड ने अनुभवी डच डिफेंडर जोएल वेल्टमैन के साथ एक साल का करार किया है, जिसे एक और साल के लिए बढ़ाने का विकल्प भी है। ईस्ट लंदन का यह क्लब खराब प्रदर्शन के कारण पिछले सीजन में प्रीमियर लीग से बाहर हो गया था और अब वापसी करना चाहता है।

लंदन, 6 अगस्त (आईएएनएस)। वेस्ट हैम यूनाइटेड ने अनुभवी डच डिफेंडर जोएल वेल्टमैन के साथ एक साल का करार किया है, जिसे एक और साल के लिए बढ़ाने का विकल्प भी है। ईस्ट लंदन का यह क्लब खराब प्रदर्शन के कारण पिछले सीजन में प्रीमियर लीग से बाहर हो गया था और अब वापसी करना चाहता है।

अनुभवी लीडर जोएल वेल्टमैन ने अजाक्स और ब्राइटन एंड होव एल्बियन के लिए टॉप लेवल पर 450 से ज्यादा मैच खेले हैं, जिनमें यूरोपियन प्रतियोगिताओं में 50 से ज्यादा और प्रीमियर लीग में 165 मैच शामिल हैं। वेल्टमैन ने दोनों क्लबों के लिए कप्तानी भी की है।

जोएल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रभावित करते हुए अपनी नेशनल टीम, नीदरलैंड्स का 28 मुकाबलों में प्रतिनिधित्व किया है। वेल्टमैन ने साल 2014 में अपने देश को फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचाने में मदद की और यूईएफए यूरो 2020 में भी खेले।

हैम यूनाइटेड से जुड़ने पर वेल्टमैन ने कहा, "मैं इस कॉन्ट्रैक्ट से बहुत खुश हूं और काम शुरू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। यहां का प्रोजेक्ट मुझे सच में उत्साहित करता है। मैंने नूनो के साथ-साथ अपने परिवार और एजेंट से बात की, और सब कुछ सही लगा। हम जानते हैं कि वेस्ट हैम को प्रीमियर लीग में होना चाहिए, और निश्चित रूप से इस सीजन के लिए हमारा यही लक्ष्य है। मुझे लगता है कि मैं अपना अनुभव, अपनी जीतने की मानसिकता और एकजुटता लेकर आया हूं। मैं लीडरशिप भी लाता हूं – मैं अजाक्स में कप्तान रहा हूं। मुझे अपने साथियों से बात करना और टीम की मदद के लिए अपने अनुभव का इस्तेमाल करना अच्छा लगता है। मैं अपना सब कुछ देने, अपने नए टीम के साथियों से मिलने और सभी समर्थकों से मिलने के लिए बहुत उत्साहित हूं।"

वेस्ट हैम के प्लेयर रिक्रूटमेंट डायरेक्टर निल्स कोपेन और हेड कोच नूनो एस्पिरिटो सैंटो ने वेल्टमैन को एक ऐसे व्यक्ति और खिलाड़ी के तौर पर पहचाना है जो मैदान और मैदान के बाहर खास खूबियां लाएंगे।

वेस्ट हैम का अगला मैच शनिवार को काराबाओ कप के पहले राउंड में अपने घरेलू मैदान पर पोर्ट्समाउथ के खिलाफ है। काराबाओ कप मैच के बाद, हैमर्स हेड कोच नूनो एस्पिरिटो सैंटो की देखरेख में अपने ईएफएल चैंपियनशिप अभियान की शुरुआत करेंगे, क्योंकि उनका लक्ष्य टॉप लीग में सीधे वापसी करना है।

--आईएएनएस

आरएसजजी

Share this story

Tags