Samachar Nama
×

'उन्हें हमेशा याद किया जाएगा,' जय शाह ने शापूर जादरान के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान को श्रद्धांजलि दी है, जिनका 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। शाह ने जादरान को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अफगानिस्तान की शानदार तरक्की के पीछे अहम खिलाड़ियों में से एक बताया।

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान को श्रद्धांजलि दी है, जिनका 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। शाह ने जादरान को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अफगानिस्तान की शानदार तरक्की के पीछे अहम खिलाड़ियों में से एक बताया।

लंबी बीमारी से जूझने के बाद मंगलवार को जादरान ने ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में अंतिम सांस ली। जादरान का निधन उनके 39वें जन्मदिन से एक दिन पहले हुआ।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर श्रद्धांजलि देते हुए, शाह ने अफगानिस्तान क्रिकेट में जादरान के योगदान की तारीफ करते हुए देश की ऐतिहासिक पहली क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत में उनके यादगार ऑलराउंड प्रदर्शन को याद किया।

शाह ने लिखा, "पूर्व अफगान क्रिकेटर शापूर जादरान के 38 साल की उम्र में निधन से बहुत दुख हुआ। शापूर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अफगानिस्तान की शानदार तरक्की में अहम भूमिका निभाई और उन्हें आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 में स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच जिताऊ ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए हमेशा याद किया जाएगा, जिससे अफगानिस्तान को अपनी पहली वर्ल्ड कप जीत मिली थी। उनके परिवार, दोस्तों और पूरे अफगानिस्तान क्रिकेट समुदाय के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने साल 2009 से 2020 के बीच अफगानिस्तान के लिए 44 वनडे और 36 टी20 मैच खेले थे। वनडे फॉर्मेट में उनके नाम 43 विकेट, जबकि टी20 क्रिकेट में 37 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने 8 मार्च 2020 को आयरलैंड के खिलाफ अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

अफगान क्रिकेटर को एक दुर्लभ और जानलेवा इम्यून डिसऑर्डर 'स्टेज फोर हीमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस' (एचएलएच) का पता चला, जिसके बाद उनका नई दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। बार-बार होने वाले संक्रमण, डेंगू और रेड ब्लड सेल काउंट में भारी गिरावट के कारण हालत बिगड़ने पर उन्हें मई में इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था।

अफगानिस्तान क्रिकेट के शुरुआती खिलाड़ियों में से एक जादरान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय टीम को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। जादरान को स्कॉटलैंड के खिलाफ उस मैच-विनिंग ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए हमेशा याद किया जाएगा, जिसकी बदौलत अफगानिस्तान ने साल 2015 में अपना पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच जीता था।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags