Samachar Nama
×

रणजी: मुंबई के नाम सर्वाधिक 42 ट्रॉफी, जानिए करीब 9 दशकों में किस-किस टीम ने जीते खिताब?

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर ने 67 साल का इंतजार खत्म करते हुए रणजी ट्रॉफी के खिताब को पहली बार अपने नाम किया। रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 के खिताबी मुकाबले में पारस डोगरा की कप्तानी में जम्मू-कश्मीर ने 8 बार की चैंपियन कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ खेला। पहली पारी में बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर ने टाइटल अपने नाम किया।
रणजी: मुंबई के नाम सर्वाधिक 42 ट्रॉफी, जानिए करीब 9 दशकों में किस-किस टीम ने जीते खिताब?

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर ने 67 साल का इंतजार खत्म करते हुए रणजी ट्रॉफी के खिताब को पहली बार अपने नाम किया। रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 के खिताबी मुकाबले में पारस डोगरा की कप्तानी में जम्मू-कश्मीर ने 8 बार की चैंपियन कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ खेला। पहली पारी में बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर ने टाइटल अपने नाम किया।

रणजी ट्रॉफी की शुरुआत 1934-35 में हुई थी। करीब 9 दशकों के इतिहास में मुंबई का एकतरफा राज रहा है और इस टीम ने नॉर्दन इंडिया को मात देकर 1934-35 का खिताब अपने नाम किया था, जिसके बाद से मुंबई कुल 42 बार रणजी चैंपियन रही है।

जम्मू-कश्मीर की टीम 1959-60 के सत्र में रणजी ट्रॉफी में हिस्सा ले रही है, लेकिन इस टीम को करीब 67 साल बाद पहला खिताब नसीब हुआ है। आइए जानते हैं कि रणजी ट्रॉफी में किस साल कौन-सी टीम बनी है चैंपियन...

2025-26: जम्मू-कश्मीर बनाम कर्नाटक।

2024-25: विदर्भ बनाम केरल।

2023-24: मुंबई बनाम विदर्भ।

2022-23: सौराष्ट्र बनाम बंगाल।

2021-22: मध्य प्रदेश बनाम मुंबई।

2020-21: कोरोना के कारण नहीं खेला गया।

2019-20: सौराष्ट्र बनाम बंगाल।

2018-19: विदर्भ बनाम सौराष्ट्र।

2017-18: विदर्भ बनाम दिल्ली।

2016-17: गुजरात बनाम मुंबई।

2015-16: मुंबई बनाम सौराष्ट्र।

2014-15: कर्नाटक बनाम तमिलनाडु।

2013-14 : कर्नाटक बनाम महाराष्ट्र।

2012-13: मुंबई बनाम सौराष्ट्र।

2011-12 : राजस्थान बनाम तमिलनाडु।

2010-11: राजस्थान बनाम बड़ौदा।

2009-10: मुंबई बनाम कर्नाटक।

2008-09: मुंबई बनाम उत्तर प्रदेश।

2007-08 :दिल्ली बनाम उत्तर प्रदेश।

2006-07: मुंबई बनाम बंगाल।

2005-06 : उत्तर प्रदेश बनाम बंगाल।

2004-05 : रेलवे बनाम पंजाब।

2003-04 : मुंबई बनाम तमिलनाडु।

2002-03 : मुंबई बनाम तमिलनाडु।

2001-02 : रेलवे बनाम बड़ौदा।

2000-01 : बड़ौदा बनाम रेलवे।

1999-00 : मुंबई बनाम हैदराबाद।

1998-99 : कर्नाटक बनाम मध्य प्रदेश।

1997-98 : कर्नाटक बनाम उत्तर प्रदेश।

1996-97 : मुंबई बनाम दिल्ली।

1995-96 : कर्नाटक बनाम तमिलनाडु।

1994-95 : मुंबई बनाम पंजाब।

1993-94 : मुंबई बनाम बंगाल।

1992-93 : पंजाब बनाम महाराष्ट्र।

1991-92 : दिल्ली बनाम तमिलनाडु

1990-91 : हरियाणा बनाम मुंबई।

1989-90 : बंगाल बनाम दिल्ली।

1988-89 : दिल्ली बनाम बंगाल।

1987-88 : तमिलनाडु बनाम रेलवे।

1986-87 : हैदराबाद बनाम दिल्ली।

1985-86 : दिल्ली बनाम हरियाणा।

1984-85 : मुंबई बनाम दिल्ली।

1983-84 : मुंबई बनाम दिल्ली।

1982-83 : कर्नाटक बनाम मुंबई।

1981-82 : दिल्ली बनाम कर्नाटक।

1980-81 : मुंबई बनाम दिल्ली।

1979-80 : दिल्ली बनाम मुंबई।

1978-79 : दिल्ली बनाम कर्नाटक।

1977-78 : कर्नाटक बनाम उत्तर प्रदेश।

1976-77 : मुंबई बनाम दिल्ली।

1975-76 : मुंबई बनाम बिहार।

1974-75 : मुंबई बनाम कर्नाटक

1973-74 : कर्नाटक बनाम राजस्थान।

1972-73 : मुंबई बनाम तमिलनाडु।

1971-72 : मुंबई बनाम बंगाल।

1970-71 : मुंबई बनाम महाराष्ट्र।

1969-70 : मुंबई बनाम राजस्थान।

1968-69 : मुंबई बनाम बंगाल।

1967-68 : मुंबई बनाम चेन्नई।

1966-67 : मुंबई बनाम राजस्थान।

1965-66 : मुंबई बनाम राजस्थान।

1964-65 : मुंबई बनाम हैदराबाद।

1963-64 : मुंबई बनाम राजस्थान।

1962-63 : मुंबई बनाम राजस्थान।

1961-62 : मुंबई बनाम राजस्थान।

1960-61 : मुंबई बनाम राजस्थान।

1959-60 : मुंबई बनाम मैसूर।

1958-59 : मुंबई बनाम बंगाल।

1957-58 : बड़ौदा बनाम सर्विसेज।

1956-57 : मुंबई बनाम सर्विसेज।

1955-56 : मुंबई बनाम बंगाल।

1954-55 : मद्रास बनाम होल्कर।

1953-54 : मुंबई बनाम होल्कर।

1952-53 : होल्कर बनाम बंगाल।

1951-52 : मुंबई बनाम होल्कर।

1950-51 : होल्कर बनाम गुजरात।

1949-50 : बड़ौदा बनाम होल्कर।

1948-49 : मुंबई बनाम बड़ौदा।

1947-48 : होल्कर बनाम मुंबई।

1946-47 : बड़ौदा बनाम होल्कर।

1945-46 : होल्कर बनाम बड़ौदा।

1944-45 : मुंबई बनाम होल्कर।

1943-44 : वेस्टर्न इंडिया बनाम बंगाल।

1942-43 : बड़ौदा बनाम हैदराबाद।

1941-42 : मुंबई बनाम मैसूर।

1940-41 : महाराष्ट्र बनाम मद्रास।

1939-40 : महाराष्ट्र बनाम यूनाइटेड प्रोविंस।

1938-39 : बंगाल बनाम सदर्न पंजाब।

1937-38 : हैदराबाद बनाम नवानगर।

1936-37 : नवानगर बनाम बंगाल।

1935-36 : मुंबई बनाम मद्रास।

1934-35 : मुंबई बनाम नॉर्दर्न इंडिया

--आईएएनएस

एसएम/आरएसजी

Share this story

Tags