Samachar Nama
×

आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप: विमेंस स्कीट इवेंट में किम्बर्ली रोड का जलवा, 27वें वर्ल्ड कप गोल्ड पर निशाना साधा

हांगझोऊ (चीन), 23 जुलाई (आईएएनएस)। तीन बार की ओलंपिक चैंपियन किम्बर्ली रोड ने अपना 27वां वर्ल्ड कप खिताब जीता। गुरुवार को हांगझोऊ में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप के दौरान महिलाओं की स्कीट स्पर्धा में अमेरिका ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।

हांगझोऊ (चीन), 23 जुलाई (आईएएनएस)। तीन बार की ओलंपिक चैंपियन किम्बर्ली रोड ने अपना 27वां वर्ल्ड कप खिताब जीता। गुरुवार को हांगझोऊ में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप के दौरान महिलाओं की स्कीट स्पर्धा में अमेरिका ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।

47 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी ने फाइनल में शुरू से ही बढ़त बनाए रखी और अपनी टीम की साथी सामंथा सिमोंटन को 34-32 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। यह उनका 41वां वर्ल्ड कप मेडल था।

चीन की चे युफेई ने 28 हिट के साथ ब्रॉन्ज अपने नाम किया। 27 वर्षीय निशानेबाज का यह शूटिंग वर्ल्ड कप में दूसरा पदक है। वहीं, क्वालिफिकेशन में 123 हिट के साथ शीर्ष पर रहने वाली और पेरिस 2024 ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता जियांग यीटिंग टाईब्रेकर में हारने के बाद पांचवें स्थान पर रहीं, जबकि उनकी हमवतन जियांग चाओयू सातवें स्थान पर रहीं।

दिन के दूसरे सत्र में जियांग यीटिंग के पेरिस 2024 ओलंपिक मिश्रित टीम स्पर्धा के साथी ल्यू जियानलिन ने पुरुष स्कीट स्पर्धा में 29 हिट के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतकर चीन की झोली में एक और पदक डाला।

विमेंस 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशंस स्पर्धा में ब्रिटेन की सियोनाइड मैकिंटोश ने बेहद रोमांचक फाइनल में चीन की हान जियायु को मात्र 0.3 अंकों के करीबी से हराकर गोल्ड अपने नाम किया।

हान जियायु ने 'नीलिंग' और 'प्रोन' दोनों चरणों के बाद बढ़त बना रखी थी, लेकिन स्टैंडिंग चरण में मैकिंटोश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 362.6 अंक हासिल किए और 362.3 अंक पर रहीं हान को मामूली अंतर से पछाड़ा। नॉर्वे की जेनेट हेग डुएस्टैड ने 347.6 अंक के साथ कांस्य पदक जीता, जबकि चीन की झांग लियुआन चौथे स्थान पर रहीं।

पुरुषों का स्कीट खिताब कतर के राशिद सालेह अल-अथबा ने जीता, जिन्होंने लगभग बेदाग प्रदर्शन किया। अपने शुरुआती 34 टारगेट को हिट करने के बाद, अल-अथबा ने केवल अपना आखिरी से पहले वाला शॉट मिस किया और 35 हिट के साथ मुकाबला खत्म किया। उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की और स्पेन के जोस मारिया मिएल्गो मोनेओ को एक टारगेट से हराया। पेरू के निकोलस पचेको एस्पिनोसा ल्यू के बाद चौथे स्थान पर रहे।

हांग्जो वर्ल्ड कप 28 जुलाई तक चलेगा, जिसमें शुक्रवार को महिलाओं की 10-मीटर एयर पिस्टल और पुरुषों की 25-मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धाओं के मेडल तय होंगे।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags