Samachar Nama
×

RR vs MI यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ मचाया तहलका, आईपीएल में रच डाला इतिहास
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 17 वें सीजन के 38 वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की है। राजस्थान की जीत में बल्ले से बड़ा योगदान यशस्वी जायसवाल ने दिया।उन्होंने 60 गेंदों में नाबाद 104 रन की पारी खेली।अपनी इस पारी में जायसवाल ने 6 चौके लगाए और 7 छक्के भी जड़े। मुंबई इंडियंस ने मुकाबले में पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 179 रन बनाए, जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीमने 18.4 ओवर में एक विकेट पर 183 रन बनाकर मैच जीत लिया।

 राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत से IPL 2024 की प्वाइंट्स टेबल में मची खलबली, देखें सभी टीमों का हाल
 

https://samacharnama.com/

संजू सैमसन 28 गेंद पर 38 रन बनाकर नाबाद रहे और जोस बटलर ने 35 रन का योगदान दिया।यशस्वी जायसवाल ने इस मैच में शतक जड़कर इतिहास रचा है। वह 23 साल की उम्र पूरी होने से पहले टूर्नामेंट में दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

“भाई तू इस्तीफा दे दे” मुंबई इंडियंस की शर्मनाक हार पर भड़के फैंस ने कप्तान Hardik Pandya को किया ट्रोल
 

https://samacharnama.com/

यशस्वी जायसवाल ने पिछले साल वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 124 रन बनाए थे, तब उनकी उम्र 21 साल 123 दिन थी।अब जयपुर में नाबाद 104 रन बना डाले। जायसवाल ने आईपीएल में अपना दूसरा शतक 22 साल 116 दिन की आयु में लगाया।

IPL 2024 के बीच टीम को लगा बड़ा झटका, धाकड़ और घातक खिलाड़ी सीजन से बाहर 
 

https://samacharnama.com/

यशस्वी जायसवाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना दूसरा शतक लगाया।अब वह एक टीम के खिलाफ दो शतक लगाने वाले पांचें बल्लेबाज हैं, इस मामले में केएल राहुल पहले स्थान पर हैं उन्होंने मुंबई के खिलाफ 3 शतक लगाए हैं.।क्रिस गेल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 2, विराट कोहली ने गुजरात लायंस के खिलाफ 2, डेविड वॉर्नर ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 2 शतक लगाए हैं।जोस बटलर ने केकेआर और आरसीबी के खिलाफ दो-दो शतक लगाए हैं।

https://samacharnama.com/

Share this story

Tags