Samachar Nama
×

IPL 2024 के बीच छुट्टियां मनाने जामनगर पहुंचे मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स, सामने आया वीडियो
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेल रही है।लेकिन इस सीजन टीम का शर्मनाक प्रदर्शन जारी है।मुंबई इंडियंस की टीम हार की हैट्रिक लगा चुकी है।हार्दिक पांड्या की टीम ने अंक तालिका में खाता तक नहीं खोला है।मुंबई इंडियंस की टीम काफी मुश्किल में है। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम को अपना अगला मैच वानखेड़े में ही खेलना है।लेकिन इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स छुट्टियां मनाने जामनगर पहुंचे हैं।

IPL 2024 मुंबई इंडियंस के खेमे में सबकुछ ठीक नहीं, अगले सीजन रोहित बदल देंगे टीम 
 

https://samacharnama.com/

कप्तान रोहित शर्मा भी अपने परिवार के साथ नजर आए हैं।एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जामनगर एयरपोर्ट से रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के कुछ प्लेयर्स बाहर निकल रहे हैं। वायरल वीडियो के अनुसार टीम को अगले मैच से पहले ब्रेक मिला है।

IPL 2024 के बीच लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा झटका, करोड़ों की कीमत का खिलाड़ी हुआ बाहर 
 

https://samacharnama.com/

मुंबई इंडियंस की टीम अपना अगला मैच 7 अप्रैल को खेलने वाली है।मुंबई इंडियंस टीम के पास इस मैच के लिए काफी समय है और इस कारण ही प्लेयर्स को ब्रेक दिया गया है, ताकि वह हार का भुूलाकर वापसी कर सके।

DC vs KKR के बीच आज होगी भिड़ंत, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
 

https://samacharnama.com/

बता दें कि रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार खिताब जीता था।लेकिन अब मुंबई को रोहित की कमी खल रही है। फ्रेंचाइजी द्वारा रोहित को कप्तानी से हटाने का फैसला गलत साबित होता नजर आ रहा है। यही नहीं हार्दिक पांड्या को कप्तान के रूप में मुंबई के फैंस ने भी स्वीकार नहीं किया है। हार्दिक पांड्या को काफी ट्रोल किया जा रहा है और रोहित शर्मा को फैंस का पूरा समर्थन मिल रहा है। लगातार हार के बाद मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में भी सकारात्मक माहौल ना होने की बात सामने आई है।

https://samacharnama.com/


 

Share this story

Tags