IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस के नए कप्तान Hardik Pandya ने दिया खास मैसेज, जानिए क्या कुछ कहा
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2024 की शुरुआत होने में एक महीने से भी कम का समय रह गया है।टूर्नामेंट की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है। सभी खिलाड़ी तैयारी में जुटे हुए हैं।मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या भी चोट के बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं।वह आईपीएल से पहले डीवाई पाटिल कप का हिस्सा बन रहे हैं।
Virat Kohli के बाद उनका दोस्त भी बना पिता, धाकड़ बल्लेबाज के घर आई नन्ही परी

वैसे हार्दिक पांड्या ने आईपीएल से पहले फैंस को खास मैसेज भी दिया है। बता दें कि मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर टीम की कमान आगामी सीजन के लिए हार्दिक पांड्या को सौंपी गई है। कई फैंस इस फैसले से नाराज हैं और इसलिए दो खेमे में बंटे हुए हैं। हार्दिक पांड्या ने तमाम मुंबई के फैंस को मैसेज देते हुए कहा, हमे सपोर्ट करते रहना, बहुत ढेर सारा प्यार करो। पूरी कोशिश करेंगे कि आप सभी को एंटरटेन करें और एक अच्छा ब्रांड ऑफ़ क्रिकेट खेलें।
IND VS ENG लगातार छह पारियां में फेल, अब धर्मशाला टेस्ट से बाहर होगा भारत का यह खिलाड़ी

और ये मजेदार होगा, जैसा आप जानते हो।गौरतलब हो कि हार्दिक पांड्या ने साल 2015 में आईपीएल में वह डेब्यू किया।वह 2021 तक मुंबई का हिस्सा रहे और इसके बाद गुजरात टाइटंस के लिए चले गए, जहां उन्होंने दो सीजन कप्तानी की।
PSL 2024 में उसामा मीर ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का बड़ा रिकॉर्ड, ये कारनामा करने वाले बने पहले स्पिनर

आईपीएल 2022 में डेब्यू सीजन खेलते हुए हार्दिक पांड्या की कप्तानी में ही गुजरात टाइटंस ने खिताब जीता था। रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं।उन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार खिताब दिलवाया।फैंस को यह बात बिल्कुल भी रास नहीं आई है कि मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने का काम किया।


