Samachar Nama
×

Mumbai Indians ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, रोहित की टीम ने कर दिया बड़ा कमाल
 

mi vs srh--1-1111111111.JPG

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 के 69 वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से रौंद दिया।मुंबई इंडियंस प्लेऑफ का टिकट लेने में कामयाब रही है, वहीं हैदराबाद को हराते हुए मुंबई की टीम ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। बता दें कि मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच खेला गया।

IPL 2023: शुभमन गिल ने तोड़ डाले कई बड़े रिकॉर्ड, ये कारनामा करने वाले बने युवा खिलाड़ी
 


ROHIT-1-1-11

मुकाबले में हैदराबाद ने मुंबई को जीतने के लिए 201 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे मुंबई ने कैमरून ग्रीन के शतक की बदौलत आसानी से हासिल कर लिया।मुंबई इंडियंस किसी टूर्नामेंट में एक ही मैदान पर लगातार 5 मैचों में 200 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली टीम बन गई है।इससे पहले आईपीएल 2016 में आरसीबी ने टीम ने चिन्ना स्वामी स्टेडियम में चार बार ऐसा किया था।वहीं लीड्स में यॉर्कशायर और नॉर्थम्प्टन में नॉर्थम्प्टनशायर ने टी20 ब्लास्ट 2022 में चार बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया था।

 IPL 2023: प्लेऑफ से बाहर होने के बाद फूटा कप्तान डुप्लेसी का गुस्सा, इसे ठहराया हार के लिए जिम्मेदार

rohit 1-1--1-111111111

मुंबई ने वानखेड़े  स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 201 रन, गुजरात टाइटंस के खिलाफ 218 रन, आरसीबी के खिलाफ 200 , राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 214 रन और पंजाब किंग्स के खिलाफ 201 रनों का स्कोर बनाया है।

IPL 2023: आरसीबी के हार के बाद भड़क गए फैंस, शुभमन गिल को ट्रोल कर जमकर दी गालियां
 

mi1222

मुंबई ने आईपीएल 2023 में 6 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया जो कि आईपीएल के एक सीजन में 5 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। मुंबई की टीम ने आईपीएल में 5 बार 200 प्लस का टारगेट चेस किया है।मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स की बराबरी की है।पंजाब किंग्स ने भी 5 बार 200 प्लस का स्कोर चेस किया है।

MI

Share this story