Samachar Nama
×

MS Dhoni अभी नहीं लेंगे IPLसे संन्यास, CSK की ओर से हुआ बड़ा खुलासा 
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर खत्म हो गया है। सीएसके इस बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी है। इन सब बातों के बीच महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की चर्चा है। महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर हर तरफ जोरों से चर्चाएं चल रही हैं, इस बीच सीएसके के सीईओ काशी विशानाथ ने खुलासा किया है।काशी विश्वनाथन ने भी धोनी के भविष्य को लेकर खुलासा करते हुए कहा, “उन्होंने हमें कुछ नहीं बताया है।” विश्वनाथन ने कहा, “वैसे भी वो हमें ऐसी बातें नहीं बताते हैं, वह बस निर्णय ले लेते हैं।”बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अचानक निर्णय लेने के लिए जाने जाते हैं।उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से भी अचानक संन्यास लिया था।

IPL 2024 से CSK के बाहर होने के बाद फूट-फूटकर रोए अंबाती रायडू, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
 

https://samacharnama.com/

माही ने साल 2019 में 15 अगस्त के दिन अचानक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।आईपीएल 2024 सीजन से पहले भी धोनी ने बड़ा फैसला लेकर चौंकाया था। उन्होंने अचानक टीम की कप्तानी छोड़ दी थी।

 SRH vs PBKS Highlights हैदराबाद ने पंजाब को 4 विकेट से रौंदा, अभिषेक-क्लासेन का दमदार प्रदर्शन
 

https://samacharnama.com/

इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी के फैसले का सम्मान करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने रितुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंपने का काम किया था। महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल 42 साल के हैं और इस साल 7 जुलाई को उनकी उम्र 43 हो जाएगी।धोनी के साथ फिटनेस की समस्याएं हैं, लेकिन इसके बाद बावजूद उनका आईपीएल 2024 सीजन में जलवा देखने को मिला । धोनी ने आईपीएल के इस सीजन में ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया।

IPL 2024 RCB vs CSK Live बेंगलुरु के खिलाफ चेन्नई ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
 

https://samacharnama.com/

आईपीएल 2024 में 14 मैचों में 53.67 की औसतऔर 220.55 की स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए।वहीं इस दौरान नाबाद 37 रन की पारी उनका हाईस्कोर रही।वहीं धोनी ने इस दौरान 14 चौके और 13 छक्के भी जड़े।

https://samacharnama.com/

Share this story

Tags