IPL 2024 की तैयारी में जुटे MS Dhoni, छक्के-चौके लगाकर दिखाए अपने तेवर, देखें VIDEO
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2024 के शुरु होने में अब बेहद कम समय रह गया है। इस वजह से आगामी सीजन की तैयारी में खिलाड़ी भी जुटने शुरु हो गए हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान और धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भी तैयारी में जुट गए है। धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से तो संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वह आईपीएल में सक्रीय हैं और फैंस उनको खेलता हुए देखने के लिए काफी बेताब रहते हैं।
MS Dhoni has started his preparations for IPL 2024. pic.twitter.com/zYKaV8mdnp
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 10, 2024

आईपीएल की तैयारी धोनी जमकर कर रहे हैं।उनका वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए बड़े -बड़े शॉट लगा रहे हैं। बता दें कि धोनी की गिनती बेहतरीन फिनिशर में होती हैं। आईपीएल के दौरान भी उन्हें कई बड़े शॉट आखिरी के ओवर में लगाते हुए देखा गया है।

बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स प्रत्येक आईपीएल सीजन से पहले कैंप लगाती है।इस कैंप में टीम से जुड़े प्रत्येक सदस्य शामिल होते हैं और सभी के खेल और रोल पर बेहद करीबी से गौर किया जाता है। धोनी खुद भी इस कैंप में हिस्सा लेकर खिलाड़ियों के साथ तैयार करते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की गिनती आईपीएल के सफल कप्तानों में होती है। उन्होने चेन्नई सुपकिंग्स को अब तक पांच बार खिताब दिलवाया है। आईपीएल 2023 सीजन के तहत उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था।आईपीएल 2023 का आयोजन 22 मार्च से किया जाएगा। इस साल लोकसभा चुनाव भी होने हैं और इसलिए जल्द मार्च के मध्य में सीजन 16 की शुरुआत हो जाएगी।


