Samachar Nama
×

IPL में MS Dhoni ने महारिकॉर्ड किया अपने नाम, अब तक कोई नहीं कर सका ऐसा 
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूड़ डेस्क।। सीएसके ने रविवार को खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 78 रनों से हरा दिया।सीएसके की आईपीएल 2024 में यह 10 मैचों में पांचवीं जीत रही।चेन्नई सुपरकिंग्स ने इसी के साथ अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। धोनी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के साथ ही इतिहास रच दिया है। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में महारिकॉर्ड बना दिया है।

 

https://samacharnama.com/

धोनी के अलावा आईपीएल के इतिहास में कोई क्रिकेटर ये बड़ा मुकाम हासिल नहीं कर पाया है। धोनी के अलावा आईपीएल के इतिहास में कोई भी क्रिकेटर ये बडा़ मुकाम हासिल नहीं कर पाया है। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में 150 मैच जीतने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। धोनी बतौर खिलाड़ी सबसे ज्यादा 150 बार जीत का स्वाद चख चुके हैं।

https://samacharnama.com/

धोनी ने साल 2008 से लेकर अभी तक आईपीएल में कुल 259 मैच खेल लिए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 259  आईपीएल मैचों में 50 जीत दर्ज की है। धोनी ने 259 आईपीएल मैचों में 39.53 की औसत से 5178 रन बनाए हैं, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान धोनी का बेस्ट स्कोर 84 रन रहा ।

d

 

बतौर कप्तान भी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में सफल साबित हुए। उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका अदा की । हालांकि अब धोनी कप्तान नहीं हैं, उन्होंने खुद ही टीम की कमान छोड़ दी ।आईपीएल 2024 सीजन के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स ने रितुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया है।धोनी के मार्गदर्शन और उनकी कप्तानी में टीम प्लेऑफ के लिए दावेदारी कर रही है।

IPL 2022 Dhoni--11111111

Share this story

Tags