Samachar Nama
×

MI vs SRH मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या का बड़ा कारनामा, दिग्गजों को पीछे छोड़ा
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2024 सीजन के 55 वें मैच में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत देखने को मिली। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच के तहत मुंबई इंडियंस की टीम 7 विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही। मुंबई इंडियंस की जीत में कप्तान हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी से अहम योगदान दिया। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी में 31 रन दिए और तीन विकेट हासिल किए।

IPL में Suryakumar Yadav का सुपर शो, शतक जड़कर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
 

https://samacharnama.com/

इसी के साथ ही हार्दिक पांड्या ने आईपीएल में बतौर कप्तान अब  22 विकेट ले लिए हैं। वह अब आईपीएल में बतौर गेंदबाज चौथे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। इस सूची में जहीर खान और युवराज सिंह जैसे दिग्गजों से आगे निकल गए हैं।

IPL 2024 MI vs SRH मुंबई की जीत से  Points Table में उथल-पुथल, देखें यहां ताजा अपडेट
 

https://samacharnama.com/

हार्दिक पांड्या का यह फॉर्म टी 20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया के लिए काफी अहम होगा। हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के लिए बतौर कप्तान अब 11 विकेट हासिल कर लिए हैं। वह मुंबई इंडियंस के लिए बतौर बतौर कप्तान सबसे ज्यादा विेकट लेने के मामले में हरभजन सिंह के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।

IPL 2024 MI vs SRH Highlights सूर्या के तूफान में उड़ी हैदराबाद, 7 विकेट से मुंबई ने जीता मुकाबला 
 

https://samacharnama.com/

हरभजन सिंह ने भी मुंबई इंडियंस बतौर 11 विकेट चटकाए थे। आईपीएल में बतौर कप्तान मुंबई के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में हार्दिक पांड्य  और हरभजन सिंह के बाद शॉन पोलाक हैं, जिन्होंने 5विकेट लिए हैं।वहीं कीरोन पोलार्ड और रोहित शर्मा ने 1-1 विकेट  लिया।वैसे हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन अच्छा नहीं रहा है, टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

https://samacharnama.com/

Share this story

Tags