Samachar Nama
×

MI vs LSG Live Score, IPL 2023 Eliminator: बड़े मुकाबले में भी फ्लॉप हुए रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस को फंसा गए संकट में 

ROHIT-1-1-11

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मैच के तहत लखनऊ सुपरजायंट्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से हो रही है। दोनों टीमों के बीच महत्वपूर्ण मैच चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेला जा रहा है। मुकाबले में मुंबई  इंडियंस के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।मुंबई इंडियंस के लिए ईशान किशन और  रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करने  उतरे ।इस अहम मैच के तहत मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा फ्लॉप साबित हुए है।

क्या Rinku Singh टीम इंडिया के लिए खेलने हेतु तैयार हैं, खिलाड़ी ने खुद दिया ये जवाब

rohit 1-1--1-111111111

रोहित शर्मा के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी थी ।उन्हें टीम को शानदार शुरुआत दिलानी थी। लेकिन  टीम के कुल 30 रनों के स्कोर पर ही रोहित शर्मा चौथे ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे। रोहित शर्मा ने मुकाबले में 10 गेंदों का सामना करते हुए एक चौके और एक छक्के की मदद से 11 रन की पारी खेली।

MI vs LSG Live Score, IPL 2023 Eliminator: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग xi

rohit 01010111111111

नवीन उल हक की गेंद पर रोहित शर्मा आयुष बदोनी को कैच देकर आउट हुए। रोहित शर्मा ने मौजूदा सीजन के तहत बेहद खराब प्रदर्शन ही करके दिखाया है।वह अपनी टीम पर कई मैचों  में बोझ बनते नजर आए हैं।हिटमैन  ने अपने खेले 14 मैचों में 22.36 की औसत और 134.33 की स्ट्राइक रेट से 313 रन बनाए हैं।

LSG vs MI Eliminator: लखनऊ और मुंबई के बीच होगी हाईवोल्टेज भिड़ंत, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव 

ROHIT0-1-11

इस  दौरान उनसे दो अर्धशतक भी जड़े हैं। वहीं उनका हाईस्कोर65 रन रहा है।इस दौरान 33 चौके और 16 छक्के  जड़े हैं। रोहित शर्मा का जल्दी आउट होना टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।दरअसल टीम की शुरुआत खराब हुई है और इसलिए वह दबाव में बड़ा स्कोर शायद ही खड़ा कर पाए।लखनऊ और मुंबई दोनों के लिए आज यहां करो या मरो की जंग है।

Rohit

Share this story