Samachar Nama
×

LSG vs CSK  धोनी ने लगाया 101 मीटर का मॉन्स्टर छक्का, स्टेडियम में बैठे फैंस के उड़े होश, देखें VIDEO 
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल में बीते दिन खेले गए मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। सीएसके यह मैच भले ही हार गई, लेकिन टीम के धाकड़ खिलाड़ी धोनी ने चौके-छक्के बरसाकर लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मौजूदा दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। धोनी जब शुक्रवार को बल्लेबाजी करने उतरे तो पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी के नारों की शोर से गूंज उठा।

IPL 2024 में CSK पर LSG की धमाकेदार जीत के बाद प्वाइंटस टेबल में मची ख़लबली, देखें लेटेस्ट अपडेट
 

https://samacharnama.com/

कैप्टन कूल माही ने एक बार फिर अपना तूफानी अंदाज दिखाते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। महेंद्र सिंह धोनी ने 311.11 के स्ट्राइक रेट से 9 गेंदों में 28 रन ठोक दिए।इस दौरान धोनी ने तीन चौके और दो छक्के उड़ाए। धोनी के एक छक्के की सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा हुई है।

 LSG vs CSK Highlights केएल राहुल के तूफान में उड़ी चेन्नई, 8 विकेट से लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत
 

https://samacharnama.com/

महेंद्र सिंह धोनी ने एक ऐसा गगनचुंबी छक्का लगाया कि गेंद आसमान को चीरते हुए स्टेडियम में मौजूद फैंस के बीच जा गिरी । धोनी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज यश ठाकुर की गेंद पर 101 मीटर का मॉन्स्टर छक्का ठोक दिया।सीएसके की पारी के आखिरी ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज यश ठाकुर गेंदबाजी करने आए।

T20 World Cup 2024 के लिए कौन हो टीम इंडिया का विकेटकीपर, इस दिग्गज के बताया नाम 
 

https://samacharnama.com/

धोनी ने यश ठाकुर की इस ओवर की तीसरी गेंद पर ऐसा छक्का मारा की गेंद आसमान को चीरते हुए स्टेडियम में मौजूद फैंस के बीच जा गिरी। महेंद्र सिंह धोनी का यह छक्का 101 मीटर लंबा था।यश ठाकुर ने राउंड द विकेट से धोनी के रडार में ही गेंद फेंक दी , धोनी जबरदस्त शॉट के साथ इसे छक्के में बदला। महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।

https://samacharnama.com/


 

Share this story

Tags