IPL के पहले आदिवासी क्रिकेटर की खुली किस्मत, ऑक्शन में हुई छप्परफाड़ पैसों की बरसात
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2024 के ऑक्शन में कई बड़े रिकॉर्ड टूटे हैं। नीलामी में कई खिलाड़ियों पर जमकर धनवर्षा भी हुई है। आईपीएल ऑक्शन में एक अनोखी उपलब्धि रॉबिन मिन्ज ने भी अपने नाम की है।वह आईपीएल के पहले आदिवासी खिलाड़ी बन गए हैं। इस स्टार खिलाड़ी का बेस प्राइस वैसे 20 लाख रुपए था, लेकिन रॉबिन मिन्ज पर करोड़ों की बरसात हुई।
IPL 2024 ऑक्शन के बाद कैसी हैं सभी टीमें, देखें सभी 10 टीमों के Full Squad

आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस ने इस खिलाड़ी को शामिल करने के लिए विडिंग वॉर की।रॉबिन मिन्ज को गुजरात टाइटंस ने 3.6 करोड़ में खरीदने का काम किया। 21 वर्षीय रॉबिन मिन्ज ने झारखंड के लिए अंडर 19 और अंडर 25 टीम में कमाल का प्रदर्शन किया है।
IND vs SA Highlights दूसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को रौंदा, सीरीज में की बराबरी

ओडिशा के टी 20 टूर्नामेंट में भी उन्होंने अपना जलवा दिखाया था।रॉबिन विज एक बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जो आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं । इस स्टार खिलाड़ी अंडर 19 टीम के लिए खेला,यही नहीं इस साल की शुरुआत में वह मुंबई इंडियंस के साथ कैंप के लिए इंग्लैंड गए थे, जहां उन्हें अभ्यास के लिए ले जाया गया था।

बता दें कि झारखंड के पूर्व कप्तान धोनी के बाद ईशान किशन भी भारतीय टीम में शामिल हैं।वहीं इन दोनों के बाद रॉबिन मिंज भी एक बड़े प्लेटफॉर्म पर उतरने जा रहे हैं ।खास बात ये है कि धोनी के बचपन में रहे कोच चंचल भट्टाचार्य ही मिंज के कोच हैं। रॉबिन मिंज ने 10 वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी, उनके पिता झारखंड में ही एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी की जॉब करते हैं। यह नहीं रॉबिन पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आदर्श मानते हैं।

