Samachar Nama
×

IPL 2024 कप्तानी से हटाने वाली मुंबई इंडियंस अब क्यों हुई रोहित शर्मा पर मेहरबान, दे दिया ये तोहफा
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2024 का 8 वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है।मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।इस मैच के तहत ही मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए 200 वां मैच खेल रहे हैं।वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

SRH vs MI टॉस के दौरान फिर ट्रोल हुए कप्तान पांड्या, फैंस ने की ये हरकत, देखें VIDEO
 

https://samacharnama.com/

रोहित शर्मा 2011 से आईपीएल की इस टीम का हिस्सा हैं।वहीं 2013 से उन्होंने कप्तानी संभाली थी, हालांकि वह इस सीजन के तहत कप्तान नहीं हैं। 200 वें मैच के मौके पर रोहित शर्मा को स्पेशल जर्सी दी गई है जो मुंबई इंडियंस के पहले कप्तान सचिन तेंदुलकर ने दी है। मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडिल से तस्वीर शेयर की है।वहीं आईपीएल के एक्स हैंडिल से वीडियो शेयर किया गया है।रोहित शर्मा विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के बाद किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए 200 मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बने हैं।

IPL में Rohit Sharma ने बड़ा धमाका कर मचाई खलबली, MI के लिए ठोक डाली 'डबल सेचुरी'
 

https://samacharnama.com/

रोहित आज अपने 245वें आईपीएल मैच में खेल रहे हैं, केवल एमएस धोनी ने उनसे ज्यादा (252) आईपीएल मैच खेले हैं। रोहित शर्मा आईपीएल के बहुत बड़े खिलाड़ी हैं और अब तक इस लीग में उन्होंने कई बड़ी उपलब्धि अपने नाम की हैं।

IPL 2024 में आज के मैच के तहत ये होगी SRH vs MI की प्लेइंग XI, जानें कब-कहां और कैसे देखें Live मैच
 

https://samacharnama.com/

रोहित शर्मा आईपीएल में पांच बार खिताब जीतने वाले कप्तान हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस को अपनी अगुवाई में ये ट्रॉफी दिलाईं थीं।बतौर बल्लेबाज भी रोहित शर्मा आईपीएल में काफी रन बना चुके हैं।एक शतक भी इस लीग में वह जड़ चुके हैं।
 

https://samacharnama.com/


 


 

Share this story

Tags