Samachar Nama
×

IPL 2024 गुजरात को 89 रनों पर ढेर करने के बाद घमंड में चूर हुए ऋषभ पंत, अपने गेंदबाज़ों को बताया नंबर 1
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2024 के 32 वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से करारी मात देने का काम किया है।मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने घातक प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 89 रनों पर ही ढेर कर दिया, इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 8.5 ओवर में 4 विकेट खोने के साथ 92 रन बनाकर जीत दर्ज की। मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऋषभ पंत ने शानदार कप्तानी की ।

IPL 2024 GT vs DC Highlights दिल्ली ने गुजरात को चटाई धूल, 6 विकेट से जीता मुकाबला 
 

https://samacharnama.com/

उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, जो सही साबित हुआ।गुजरात के खिलाफ जीत से ऋषभ पंत खुश दिखे और उन्होंने अपने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की। मैच के बाद ऋषभ पंत ने कहा, प्रसन्न होने के लिए बहुत सी चीजें हैं।हमने चैंपियन विचार प्रक्रिया के बारे में बात की और हमारी टीम ने आज दिखाया कि हम उस तरह खेल सकते हैं और यह देखकर वास्तव में खुशी हुई।

IPL 2024 GT vs DC Live Score  दिल्ली के गेंदबाजों का घातक प्रदर्शन, गुजरात टाइटंस 89 रनों पर ढेर
 

https://samacharnama.com/

साथ ही पंत ने कहा, निश्चित रूप से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, यह टूर्नामेंट की शुरुआत है, ज्यादा कुछ नहीं कह सकता क्योंकि हम व्यक्तिगत रूप से सुधार कर सकते हैं। मैदान पर आने से पहले एकमात्र विचार प्रक्रिया बेहतर तरीके से आना थी।हमने पहले कुछ रन-रेट अंक खो दिए थे और हमने इसे कवर कर लिया।

T20 World Cup 2024 की टीम में जगह पक्की करने के लिए Hardik Pandya का करना होगा ये काम
 

https://samacharnama.com/

हमें अहमदाबाद में रहना पसंद है, हमें यहां का स्टेडियम, माहौल बहुत पसंद है और हम यहां और अधिक मैच खेलने के लिए उत्सुक है।दिल्ली कैपिटल्स ने जीत के साथ दो अंक अर्जित किए हैं। मौजूदा सीजन के तहत दिल्ली कैपिटल्स की यह वापसी समझी जा रही है।

https://samacharnama.com/

Share this story

Tags