Samachar Nama
×

IPL 2024 क्या चोटिल हुए एमएस धोनी, इस वीडियो ने फैंस की बढ़ाई टेंशन
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2024 में महेंद्र सिंह धोनी का जलवा देखने को मिल रहा है। वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए नजर आए।उन्होंने महज 16 गेंद में 37 रन की धुआंधार पारी को अंजाम दिया। उनकी इस पारी में 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे।सीजन की शुरुआती दो मैचों में महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर नहीं उतरे थे, लेकिन तीसरे मैच के तहत उन्हें मौका मिला तो प्रशंसकों का खूब मनोरंजन किया।

IPL 2024 के शेड्यूल में होगा फेरबदल, इस मुकाबले पर संकट के बादल
 

https://samacharnama.com/

हालांकि इन सब बातों के बीच धोनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है।दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेली गई धांसू पारी के बाद धोनी लंगड़ाते हुए नजर आए। चेन्नई सुपरकिंग्स द्वारा धोनी का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह लगड़ाते हुए दिख रहे हैं।

IPL 2024 MI vs RR Live राजस्थान ने जीता टॉस, मुंबई करेगी पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग XI

https://samacharnama.com/

साथ ही माही की एक फोटो भी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वे पैर में सपोर्ट बैंड बांधे हुए हैं।ऐसा नजारा देखने के बाद फैंस की धड़काने तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि अगले मैच में धोनी खेलते हैं या नहीं।

https://samacharnama.com/

बता दें कि इस सीजन के तहत धोनी सीएसके का नेतृत्व नहीं कर रहे हैं।उन्होंने खुद ही टीम की कमान रितुराज गायकवाड़ को सौंपी हुई है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2024 का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया था और पहले ही मैच के तहत आरसीब को मात दी।इसके बाद दूसरे मैच के तहत भी सीएसके जीत मिली। हालांकि अब तीसरे मैच में जरूर हार का सामना करना पड़ा। वैसे धोनी का फिट रहना सीएसके के लिए बहुत ही जरूर हो जाता है।

https://samacharnama.com/


 


 

Share this story

Tags