Samachar Nama
×

 IPL 2024 DC vs MI Live मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 17 वें सीजन में आज दिन के मैच में जहां दिल्ली कैपिट्स का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के तहत मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिए जाने का काम किया है। इस सीजन के तहत दोनों दूसरी बार आमने-सामने  हो रही हैं।

https://samacharnama.com/

इससे पहले वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच के तहत मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को 29 रनों से हराया था। मैच में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की 49, टिम डेविड की नाबाद 45 और ईशान किशन की 42 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 234 रन बनाए थे। वहीं इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 205 रन बना सकी।

https://samacharnama.com/

दिल्ली के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 71, पृथ्वी शॉ ने 6 और अभिशेक पोरेल ने 41 रन की पारी खेली थी।मुंबई के लिए गेराल्डो कोएत्जी ने सबसे ज्याादा 4 विकेट, बुमराह ने दो और रोमारिया शेफर्ड ने 1 विकेट लिया था।दोनों टीमों की अंक तालिका में स्थिति देखें तो राजस्थान रॉयल्स 14 अंक लेकर टॉप पर मौजूद है।

https://samacharnama.com/

वहीं दिल्ली कैपिटल्स 8 अंक लेकर छठे स्थान पर है। अगर यहां दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल में 34 बार भिड़ंत अब तक देखने को मिली है।यहां मुंबई इंडियंस ने 34 में से 19 मैचों के तहत जीत दर्ज की है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 13 बार जीत हासिल की है।इसके अलावा एक भी मुकाबला बेनतीजा नहीं रहा है। 

टीमें:
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुमार कुशाग्र, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रित बुमराह, नुवान तुषारा


https://samacharnama.com/

Share this story

Tags