IPL 2023: इरफान पठान ने चुनी अपनी बेस्ट 'प्लेइंग-12', इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। चेन्नई सुपरकिंग्स ने गुजरात टाइटंस को मात देकर खिताब अपने नाम करने का काम किया। चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत के हीरो रविंद्र जडेजा रहे, जिन्होंने आखिरी दो गेंदों पर एक चौका और एक छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई।आईपीएल 2023 टूर्नामेंट के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बेस्ट 12 चुनी है।

लेकिन सबसे हैरानी वाली बात यह है कि उन्होंने रोहित शर्मा और एमएस धोनी को कप्तान नहीं बनाया। इरफान पठान ने सभी को चौंकाते हुए आरसीबी के फाफ डुप्लेसी को कप्तान बनाया है।इरफान पठान ने ओपनिंग में शुभमन गिल और टॉप ऑर्डर में विराट कोहली को रखा है।

उन्होंने मिडिल ओवर में बल्लेबाजी के लिए मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले सूर्यकुमार यादव को चुना है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन को फिनिशर और विकेटकीपर के रूप में चुना है । कोलकाता के विस्फोटक खिलाड़ी रिंकू सिंह को बतौर फिनिशर चुना है।वहीं रविंद्र जडेजा और राशिद खान को ऑलराउंडर के रूप में चुना है।इरफान पठान ने गेंदबाजी में आईपीएल 2023 के चार खतरनाक गेंदबाजों को लिया है ।

इन गेंदबाजों में नई गेंद से गेंदबाजी के लिए मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज चुना है। वहीं स्लोग ओवर्स में उन्होंने ओवर्स में उन्होंने मोहित शर्मा और मथीशा पथिराना को जगह दी है।

आईपीएल 2023 के विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं, लेकिन इरफान पठान ने उनको कप्तान ना बनाकर हैरानी जताई है।वैसे इरफान पठान ने उन खिलाड़ियों को ही शामिल किया है जिन्होंने लीग के 16 वें सीजन के तहत तूफानी प्रदर्शन करके अपनी छाप छोड़ी है।

आईपीएल 2023 का इरफान पठान का बेस्ट प्लेइंग 12ः
1)फाफ डु प्लेसिस (c)
2) शुभमन गिल
3)विराट कोहली (शीर्ष क्रम)
4)सूर्य कुमार यादव (बीच के ओवर)
5)हेनरिक क्लासेन (WK) (फिनिशर)
6) रिंकू सिंह (फिनिशर)
7)रवींद्र जडेजा (एआर)
8) रसीद खान (एआर)
9) मोहम्मद शमी (नई गेंद)
10) मोहम्मद सिराज (नई गेंद)
11) मोहित शर्मा (स्लॉग ओवर)
12) मथीशा पथिराना (स्लॉग ओवर)

