IPL टीमों पर भी चढ़ा Holi का खुमार, रंग में डूबे नजर आए ये स्टार खिलाड़ी, देखें VIDEO
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2024 में रोमांचक और कांटे की टक्कर के मैच देखने को मिल रहे हैं।लेकिन टूर्नामेंट के बीच आईपीएल के खिलाड़ियों पर होली का खुमार भी चढ़ा है। बीते दिन आईपीएल खेल रहे कई खिलाड़ी होली रंग में डूबे नजर आए।उनके वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहे हैं। मुंबई इंडियंस के पू्र्व कप्तान रोहित शर्मा होली पर जमकर मस्ती करते नजर आए हैं।उनका वीडियो सामने आया है।वहीं दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर ने भी होली की तस्वीरें शेयर की हैं।
IPL 2024 में RCB की धमाकेदार जीत से Points Table में मची खलबली, देखें यहां लेटेस्ट अपडेट

रोहित सबके ऊपर पानी बरसाते हुए दिखे। उन्होंने पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा के साथ जमकर मस्ती की। रोहित शर्मा ने डांस किया।केकेआर ने भी खिलाड़ियों की तस्वीर शेयर की है। सभी गुलाल और रंग लगाए हुए नजर आए। केकेआर के मेंटर गौतम गंभीर की होली की तस्वीरें आई हैं।
केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर भी होली खेलते दिखें हैं।गंभीर की पत्नी और दोनों बेटियां साथ नजर आईं और उन्होंने पूरे परिवार के साथ जमकर होली खेली।दिल्ली कैपिटल्स ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें खिलाड़ी जमकर होली खेलते दिख रहे हैं।ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ ने भी खूब मस्ती की।
IPL 2024 RCB vs PBKS Live आरसीबी ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला

कोच रिकी पोंटिंग को भी सबने गुलाल लगाया और साथ ही ऋषभ पंत पर टीम के साथियों ने फूल बरसाए। डेविड वॉर्नर ने पंत को गले लगाया और होली की बधाई दी।गौरतलब हो कि आईपीएल में रोमांचक भिड़ंत देखने को मिल रही हैं। बीते दिन आरसीबी ने पंजाब को हराकर जीत दर्ज की है। दिल्ली कैपिटल्स को पहले मैच में पंजाब से हार मिली थी। मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

Bura na maano, Holi hai! 😂💜 pic.twitter.com/B02FGO6hsE
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 25, 2024
रंगों का त्योहार 💙❤️#YehHaiNayiDilli #IPL2024 pic.twitter.com/TfYGlXAuZP
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 25, 2024


