Samachar Nama
×

पिछली छह पारियों में नाकाम रहे हिटमैन, क्या अब T20 World Cup से पहले गरजेगा Rohit Sharma का बल्ला 
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2024 सीजन में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस अपने आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स से आज भिड़ंने वाली है।इस मैच में रोहित शर्मा पर सबकी नजरें रहने वाली हैं। टी 20 विश्व कप का आयोजन अगले महीने होना है और उससे पहले रोहित शर्मा का फॉर्म में आना जरूरी है।

MI VS LSG  मुंबई इंडियंस के लिए आज आखिरी मैच खेलेंगे रोहित शर्मा ? फिर कह देंगे फ्रेंचाइजी को अलविदा
 

https://samacharnama.com/

इस सीजन के तहत रोहित शर्मा ने शुरुआत में बल्ले से जलवा दिखाया था, और  उन्होंने शानदार शतक भी जड़ा था, लेकिन पिछले छह पारियों में हिटमैन रोहित शर्मा फ्लॉप ही रहे हैं।रोहित पिछली छह पारियों में नाकाम रहे हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 19 रन रहा। एक तरह से हिटमैन के बल्ले से कोई बड़ी और प्रभावी पारी नहीं निकली है।मौजूदा सीजन के तहत रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो 13 मैचों में उन्होंने 349 रन बनाए हैं।इस दौरान 29.08 का औसत और 145.42 का स्ट्राइक रेट रहा है।

MI vs LSG के मैच में क्या बारिश डालेगी ख़लल, जानिए कैसा रहने वाला है मौसम का हाल 
 

https://samacharnama.com/

रोहित शर्मा ने इस सीजन 35 चौके और 20 छक्के जड़े हैं।अगले महीना 2 जून से टी 20 विश्व कप का आयोजन होना है, जिसमें रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की निगाहें खिताब जीतने पर रहने वाली हैं।

MI vs LSG वानखेड़े स्टेडियम में आज होगी टक्कर, जानिए कैसा रहने वाला है पिच का हाल 
 

https://samacharnama.com/

हालांकि टी 20 विश्व कप में रोहित शर्मा का बल्ला चलना भी जरूर हो जाता है।रोहित शर्मा को वैसे तो टी 20 एक खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है। टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 5 शतक जड़े हैं। रोहित ने अब तक 151 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें 31.29 की औसत और 139.98 की स्ट्राइक रेट से 3974 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा  ने 29 अर्धशतक भी जड़े हैं।  

https://samacharnama.com/

Share this story

Tags