Samachar Nama
×

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने Mumbai Indians पर साधा निशाना, रोहित को कप्तानी से हटाने का फैसला सही नहीं था

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन जारी है। मुंबई इंडियंस हार की हैट्रिक लगा चुकी है। यही नहीं इस कारण ही टीम और कप्तान फैंस के निशाने पर हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने भी मुंबई इंडियंस पर निशाना साधा है और उन्होंने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के फैसले को भी सही नहीं बताया।

BCCI ने अचानक IPL 2024 के शेड्यूल में किया बड़ा बदलाव, इन मैचों की बदल गई तारीख
 


https://samacharnama.com/

लतीफ का मानना है कि मुंबई इंडिंयस के शर्मनाक प्रदर्शन के पीछे खिलाड़ी का कोई लेना देना नहीं हैं।दिग्गज का मानना ​​है कि 5 बार के चैंपियन अपने फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ के कारण ही इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं।राशिद लतीफ ने कहा, उनका खराब प्रदर्शन मैदान पर खेलने की समस्या नहीं बल्कि टीम के मानसिक दृष्टिकोण से जुड़ी समस्या लगती है।इनके मालिकों का मानसिक दृष्टिकोण भी पक्ष में झलक रहा है।

Virat Kohli  के निशाने पर ये करिश्माई महारिकॉर्ड, अब बस इतने रनों की है दरकार 

https://samacharnama.com/

मुंबई इंडियंस मालिकों का फैसला- मार्क बाउचर, मलिंगा, कायरन पोलार्ड की नियुक्ति - यह एक बहुत बड़ा ग्रुप है, लेकिन अगर टॉप से कोई आदेश  है कि यह किया जाना है, तो ऐसा कोई नहीं है जिसने ऐसा किया हो विरोध करने या ना कहने की शक्ति। हां कहने वाले तो बहुत मिल जाएंगे बॉस, लेकिन जो ना कहने की हिम्मत रखते हैं वही सफल होते हैं। उनका कहना रहा है कि फ्रेंचाइजी के मालिकों को फैसला लेने का आधिकार है।

IPL 2024 RCB vs LSG Live आरसीबी ने जीता टॉस, लखनऊ की पहले बल्लेबाजी,देखें प्लेइंग XI

https://samacharnama.com/

ऐसा पाकिस्तान सुपर लीग में भी होता देखा गया है। आगे कहा, हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने का फैसला कम से कम अभी के लिए गलत था। उन्होंने जिस तरह से रोहित शर्मा को हटाया वह भी सही नहीं था।बता दें कि मुंबई इंडियंस ने जब से रोहित को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया है, इससे फैंस भी खफा हैं।फैंस स्टेडियम में ही हार्दिक पांड्या को ट्रोल कर रहे हैं।

https://samacharnama.com/

Share this story

Tags