Samachar Nama
×

CSK vs PBKS: धोनी का दिखा पुराना अवतार, चेपॉक में ठोके बैक टू बैक दो छक्के, स्टेडियम में बैठे फैंस हुए दीवाने -VIDEO
 

Capture1111111

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई सुपरकिंग्स को भले ही हार का सामना करना पड़ा ।लेकिन चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेले गए इस मैच के तहत महेंद्र सिंह धोनी ने अपने छक्कों से महफिल लूटी है। पंजाब के खिलाफ खेलते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर क्लीन हिटिंग का नजारा पेश किया।

CSK vs PBKS IPL 2023 Highlights: पंजाब किंग्स ने दर्ज की रोमांचक जीत, चेन्नई सुपरकिंग्स को 4 विकेट से हराया
 

dhoni-1-1-1111111111.JPG

लंबे -लंबे छक्के लगाने के लिए प्रसिद्ध धोनी ने आखिरी ओवर की आखिरी दो गेंदों पर बैक टू बैक छक्के लगाने का काम किया। धोनी के छक्कों  से तमाम फैंस भी झूम उठे। धोनी आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर बैटिंग करने आए थे , सामने गेंदबाज सैम कुर्रन थे।धोनी ने पहली गेंद डॉट खेली ।फिर अगली गेंद पर सिंगल लिया ।फिर उन्हें पांचवीं गेंद पर स्ट्राइक मिली। पांचवीं गेंद से पहले सभी फैंस ने धोनी -धोनी के नारे लगाए और उनसे छक्के की डिमांड कर दी ।

 IPL 2023, MI vs RR Live: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
 

IPL 2022 Dhoni--11111111

इसके बाद धोनी ने आखिरी दो गेंदों पर 2 छक्के ठोक उनसे डिमांड पूरी की और चेन्नई सुपरकिंग्स को 200 रनों तक पहुंचा दिया। हालांकि मुकाबले में इतना बड़ा स्कोर खड़ा करने के बावजूद चेन्नई सुपरकिंग्स को 4 विकेट से हार मिली।

Breaking, IPL 2023, MI vs RR Live: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी का फैसला
 

dhoni-1-1-111111

महेंद्र सिंह धोनी एक विस्फोटक खिलाड़ी हैं।इस सीजन के तहत भी धोनी पूरे रंग में ही नजर आ रहे हैं।महेंद्र सिंह धोनी को जब भी मौका मिलता हैतो वह गगनचुंबी छक्के लगा देते हैं।बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की गिनती महान फिनिशरों में होती है। पंजाब के खिलाफ भी धोनी ने मैच को बहुत अच्छे से फिनिश किया।पंजाब के खिलाफ हार भले ही मिली हो, लेकिन धोनी कीटीम अच्छी स्थिति में है।
dhoni-1-1-1111111111.JPG

 

 


 

Share this story