Breaking, IPL 2023, PBKS vs DC Live: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2023 में 64 वें मैच के तहत पंजाब किंग्स की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स हो रही है। दोनों टीमों के मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है।
ख़बर लिखे जाने तक मुकाबले में टॉस हो गया था, जहां पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। आपको बता दें कि आज यहां पंजाब किंग्स की कप्तानी शिखर धवन कर रहे हैं जबकि दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी डेविड वॉर्नर कर रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स प्लेआफ की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं पंजाब किंग्स अब भी रेस में बनी हुई है। पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। पंजाब किंग्स के लिए करो या मरो की जंग चल रही है। पंजाब किंग्स इस सीजन अपने 12 मैच खेले हैं , जिनमें से छह के तहत उसने जीत दर्ज की जबकि इतने ही मैचों के हार का सामना करना पड़ा।

पंजाब 12 अंक लेकर आठवें स्थान पर है। दूसरी दिल्ली कैपिटल्स ने अपने खेले 12 मैचों से चार के तहत जीत दर्ज की है, वहीं आठ मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स 8 अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिर में मौजूद है।

दिल्ली कैपिटल्स की सीजन में शुरूआत खराब रही थी , उसने अपने लगातार मैच गंवा दिए थे, इस वजह से उसे प्लेआफ से बाहर होना पड़ा। पंजाब और दिल्ली के बीच आज यहां रोमांचक भिड़ंत देखने को मिल सकती है। पंजाब किंग्स संकट में क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स उसका खेल भी खराब कर सकती है।


