Samachar Nama
×

आईपीएल में सीएसके खिलाफ दूसरी सफलतम टीम बनी आरआर, पहले नंबर पर इस टीम का कब्जा

गुवाहाटी, 30 मार्च (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने अपने सफर का आगाज जीत के साथ किया है। आरआर ने गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद आरआर आईपीएल में सीएसके के खिलाफ सर्वाधिक जीत दर्ज करने के मामले में पंजाब किंग्स के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गई है।

आईपीएल के इतिहास में सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत मुंबई इंडियंस (एमआई) ने हासिल की है। मुंबई इंडियंस ने सीएसके को 21 मैचों में हराया है। बता दें कि सीएसके और एमआई दोनों आईपीएल की दो सर्वाधिक सफल टीमें हैं। दोनों 5-5 बार खिताब जीत चुकी हैं।

सीएसके के खिलाफ सर्वाधिक जीत दर्ज करने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स हैं। दोनों ने 16-16 मैच जीते हैं।

आरसीबी ने सीएसके को 13 मैचों में हराया है और तीसरी सफल टीम है। 12 जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स चौथे और 11 जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स पांचवें स्थान पर हैं।

आरआर और सीएसके के बीच हुए मैच पर नजर डालें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके 19.4 ओवर में 127 रन पर सिमट गई थी। सीएसके के लिए सर्वाधिक 43 रन जेमी ओवरटन ने बनाए थे।

राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2, नांद्रे बर्गर ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2, और रवींद्र जडेजा ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। ब्रिजेश शर्मा, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट मिला।

आरआर ने 12.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया। वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली। यशस्वी जायसवाल 36 गेंदों पर 38 रन बनाकर नाबाद रहे।

आरआर के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। बर्गर ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए थे।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags