Samachar Nama
×

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

रायपुर, 10 मई (आईएएनएस)। भुवनेश्वर कुमार सबसे ज्यादा बार आईपीएल सीजन में 20 विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। भुवी ने रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की तरफ से खेलते हुए मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 23 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इसी के साथ उन्होंने इस सीजन 11 मुकाबलों में 21 विकेट अपने नाम कर लिए हैं।

भुवनेश्वर कुमार ने चौथी बार किसी आईपीएल सीजन में 20 विकेट निकाले हैं। इससे पहले साल 2014, 2016 और 2017 में भुवी ऐसा कर चुके हैं। इस मामले में दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने लसिथ मलिंगा (2011, 2012, 2013, 2015) और जसप्रीत बुमराह (2017, 2020, 2021, 2024) की बराबरी कर ली है।

सबसे ज्यादा बार आईपीएल सीजन में 20 विकेट हासिल करने वाले खिलाड़ियों में युजवेंद्र चहल शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2015, 2016, 2020, 2022 और 2023 में ऐसा किया था।

36 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में अब तक 201 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 26.17 की औसत के साथ 219 विकेट निकाले हैं। इस दौरान उन्होंने 2 बार पारी में 5 विकेट हासिल किए हैं।

रविवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। टीम ने 28 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद नमन धीर ने तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 57 गेंदों में 82 रन जुटाकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। इनके अलावा, राज बावा ने 16 रन और विल जैक्स ने 10 रन टीम के खाते में जोड़े।

नमन 32 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 47 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक वर्मा ने 42 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 57 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से भुवनेश्वर कुमार ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले। जोश हेजलवुड, रासिख सलाम डार और रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट हासिल किया।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags