Samachar Nama
×

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल चुनाव: अरुण धूमल और खैरुल जमाल का निर्विरोध चुना जाना तय

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चुनाव अधिकारी एके ज्योति ने आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के दो पदों के लिए चुनाव की सूचना दी है। बीसीसीआई संविधान के नियम 28 के तहत जीसी के सदस्यों के दो पदों के लिए चुनाव का नोटिस जारी किया है। 18 सितंबर को होने वाली बीसीसीआई की सालाना आम बैठक में चुनाव होंगे।

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चुनाव अधिकारी एके ज्योति ने आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के दो पदों के लिए चुनाव की सूचना दी है। बीसीसीआई संविधान के नियम 28 के तहत जीसी के सदस्यों के दो पदों के लिए चुनाव का नोटिस जारी किया है। 18 सितंबर को होने वाली बीसीसीआई की सालाना आम बैठक में चुनाव होंगे।

बीसीसीआई संविधान के नियम 28 के मुताबिक आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में आम सभा से चार सदस्य होंगे। इनमें दो का चुनाव एजीएम में होगा। अभी चुने गए सदस्य हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल और मिजोरम के सदस्य खैरुल जमाल मजूमदार हैं। इन दोनों का फिर से निर्विरोध चुना जाना तय है। दोनों को 9 या 10 सितंबर को नॉमिनेशन फाइल करना है। उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट 12 सितंबर को जारी होगी।

आईपीएल को संचालित करने वाली इस मुख्य काउंसिल में कुल 7 सदस्य होते हैं। इनमें बीसीसीआई आम सभा से 4 प्रतिनिधि होते हैं, जिनमें वर्तमान में चुने जाने वाले 2 सदस्य (धूमल और मजूमदार) शामिल हैं। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया और कोषाध्यक्ष रघुराम भट इसके पदेन सदस्य हैं। बची हुई 3 सीटों पर बीसीसीआई के सीईओ, इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि और भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक द्वारा नामित एक सदस्य बैठते हैं।

नोटिफिकेशन सिर्फ आईपीएल जीसी मेंबर के चुनाव के लिए है। किसी और पोस्ट के लिए किसी सरप्राइज चुनाव होने की उम्मीद कम है। मौजूदा ऑफिस-बेयरर के बने रहने की उम्मीद है।

इलेक्टोरल ऑफिसर ने बीसीसीआई के पूर्ण सदस्यों को भी अपने-अपने प्रतिनिधियों को चुनावों के लिए इलेक्टोरल रोल में शामिल करने के लिए आवेदन जमा करने का निमंत्रण दिया है। एजीएम में शामिल होने वाले स्टेट एसोसिएशन के प्रतिनिधि, जाहिर है, इलेक्टोरल रोल बनाएंगे।

स्टेट एसोसिएशन को एजीएम के लिए अपने प्रतिनिधि नॉमिनेट करने के लिए आवेदन जमा करने के लिए बता दिया गया है। नामांकनों पर आपत्तियों की जांच के बाद 8 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। 9-10 सितंबर को दोनों पदों के इच्छुक उम्मीदवारों को अपने आधिकारिक नामांकन पत्र दाखिल करने होंगे। 12 सितंबर को नामांकनों की जांच के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी और 18 सितंबर को आवश्यक होने पर मतदान और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story