Samachar Nama
×

IPL 2027 Auction: मिनी ऑक्शन से पहले 10 टीमों में मचेगी हलचल, मुंबई-कोलकाता समेत ये टीमें छोड़ सकती हैं कई खिलाड़ी

IPL 2027 Auction: मिनी ऑक्शन से पहले 10 टीमों में मचेगी हलचल, मुंबई-कोलकाता समेत ये टीमें छोड़ सकती हैं कई खिलाड़ी

आईपीएल 2027 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आगामी सीजन के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर 2026 को गोवा में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी को 17 नवंबर तक अपने रिटेन और रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी करनी है। इस बार कई टीमों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ फ्रेंचाइजी महंगे खिलाड़ियों को रिलीज कर ऑक्शन के लिए अपना पर्स मजबूत करना चाहेंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स और संभावित टीम संयोजन के आधार पर कई खिलाड़ियों के नाम रिलीज होने की चर्चा में हैं। हालांकि, अभी ये आधिकारिक सूची नहीं है। अंतिम तस्वीर फ्रेंचाइजी की घोषणा के बाद ही साफ होगी।

IPL 2027: ऑक्शन से जुड़ी अहम तारीखें

कार्यक्रम

तारीख

रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची

17 नवंबर 2026

खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन विंडो बंद

23 नवंबर 2026

अतिरिक्त खिलाड़ी अनुरोध की अंतिम तारीख

27 नवंबर 2026

नीलामी के लिए अंतिम सूची

3 दिसंबर 2026

मिनी ऑक्शन

16 दिसंबर 2026

ऑक्शन का आयोजन स्थल

गोवा

प्रति फ्रेंचाइजी वेतन सीमा

₹157 करोड़

CSK: 7 खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज

चेन्नई सुपर किंग्स अपनी टीम में बदलाव करते हुए प्रशांत वीर, राहुल चाहर, मैट हेनरी, मैथ्यू शॉर्ट, जैक फाउल्क्स, अमान खान और श्रेयस गोपाल को रिलीज कर सकती है।

KKR: 11 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी

कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित रूप से मथीशा पथिराना, रचिन रवींद्र, कैमरून ग्रीन, रमनदीप सिंह, मनीष पांडे, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, उमरान मलिक, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी और अजिंक्य रहाणे को रिलीज कर सकती है।

DC: इन 7 खिलाड़ियों पर हो सकता है फैसला

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित रिलीज लिस्ट में नितीश राणा, बेन डकेट, पृथ्वी शॉ, करुण नायर, काइल जैमीसन, दुष्मंता चमीरा और रेहान अहमद के नाम शामिल हैं।

GT: 4 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज

गुजरात टाइटंस शाहरुख खान, टॉम बैंटन, राहुल तेवतिया और ईशांत शर्मा को रिलीज करने पर विचार कर सकती है।

RCB: 10 खिलाड़ियों के भविष्य पर नजर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित रिलीज लिस्ट में जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, अभिनंदन सिंह, यश दयाल, रिचर्ड ग्लीसन, जितेश शर्मा, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव और कनिष्क चौहान शामिल हैं।

PBKS: 5 खिलाड़ियों को छोड़ सकती है टीम

पंजाब किंग्स मार्कस स्टोइनिस, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन ड्वार्शियस, जेवियर बार्टलेट और मिचेल ओवेन को रिलीज कर सकती है।

SRH: इन 5 खिलाड़ियों पर फैसला संभव

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित सूची में पैट कमिंस, शिवम मावी, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्स और जयदेव उनादकट के नाम हैं।

RR: 6 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज

राजस्थान रॉयल्स शिमरन हेटमायर, सैम कर्रन, संदीप शर्मा, एडम मिल्ने, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे को रिलीज कर सकती है।

LSG: 8 खिलाड़ियों की हो सकती है विदाई

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित रिलीज लिस्ट में एनरिक नॉर्टजे, वानिंदु हसरंगा, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, जॉर्ज लिंडे, अक्षत रघुवंशी और अब्दुल समद शामिल हैं।

MI: 12 खिलाड़ियों पर हो सकता है बड़ा फैसला

मुंबई इंडियंस इस बार अपनी टीम में बड़े बदलाव कर सकती है। संभावित रिलीज खिलाड़ियों में दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, क्विंटन डी कॉक, मयंक मारकंडे, अथर्व अंकोलेकर, दानिश मालेवार, मयंक रावत, मोहम्मद इजहार, रघु शर्मा, राज बावा, शार्दुल ठाकुर और रॉबिन मिंज के नाम शामिल हैं।

आधिकारिक लिस्ट का इंतजार

आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी टीमों के पास अपने स्क्वॉड में बदलाव करने का मौका है। रिलीज किए गए खिलाड़ियों के अलावा फ्रेंचाइजी नीलामी में नए खिलाड़ियों को खरीदने के लिए बोली लगाएंगी। फिलहाल ऊपर दी गई सभी सूचियां संभावित हैं। 17 नवंबर को टीमों की आधिकारिक घोषणा के बाद ही पता चलेगा कि किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा और किनका सफर संबंधित फ्रेंचाइजी के साथ खत्म होगा।

Share this story

Tags