Samachar Nama
×

आईपीएल 2026: क्या एलएसजी की कप्तानी के लिए ऋषभ पंत से बेहतर विकल्प एडन मार्करम है?

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में जिन टीमों का प्रदर्शन सबसे निराशाजनक रहा है, उसमें लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का नाम भी है। बुधवार को इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से मिली हार के बाद टीम अंकतालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गई है। किसी भी टीम के बेहतर और निराशाजनक प्रदर्शन में उसके कप्तान की अहम भूमिका होती है। एलएसजी के खराब प्रदर्शन में कप्तान ऋषभ पंत का बड़ा योगदान है।

आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत बतौर कप्तान और खिलाड़ी पूरी तरह असफल रहे हैं। उनकी असफलता के कारण ही टीम प्लेऑफ से बाहर होने के कगार पर है। पंत बल्लेबाज और कप्तान दोनों ही भूमिकाओं में असफल रहे हैं। यह पहली बार नहीं है। आईपीएल 2025 में पंत एलएसजी के लिए कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सफल नहीं रहे थे। पिछले सीजन भी टीम सातवें स्थान पर रही थी।

पंत 2021 से 2024 तक आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी में डीसी 2021 में प्लेऑफ में पहुंची थी। इसके अलावा, बतौर कप्तान, भारतीय टीम के कुछ मैचों में कप्तानी के अलावा, उनके पास कोई उपलब्धि नहीं है।

एलएसजी एक ऐसी टीम है जिसमें कई और भी खिलाड़ी हैं जिनके पास अंतरराष्ट्रीय और लीग क्रिकेट में कप्तानी का अनुभव है। इसमें मिशेल मार्श, एडन मार्करम और निकोलस पूरन का नाम शामिल है।

इसमें कप्तानी के लिए सबसे बेहतर विकल्प एडन मार्करम हैं। एलएसजी के पारी की शुरुआत करने वाले मार्करम बतौर कप्तान अपनी क्षमता अंतरराष्ट्रीय और लीग क्रिकेट में साबित कर चुके हैं। मार्करम दक्षिण अफ्रीका टी20 टीम के कप्तान हैं। उन्हीं की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने 2024 टी20 विश्व कप का फाइनल खेला था। साउथ अफ्रीका टी20 लीग को मौजूदा समय की श्रेष्ठ टी20 लीग में एक माना जाता है। इस लीग में मार्करम ने अपनी कप्तानी में सनराइजर्स ईस्टर्न केप को लगातार तीन बार (2023, 2024 और 2025) में फाइनल में पहुंचाया और टीम दो बार (2023 और 2024) विजेता रही थी। मार्करम एसए20 में फिलहाल एलएसजी के स्वामित्व वाली डरबन सुपर जायंट्स के कप्तान भी हैं। मार्करम के पास आईपीएल में भी एसआरएच की कप्तानी का अनुभव है।

कप्तानी अपने साथ एक अलग तरह का दबाव लेकर आती है। इसमें खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन का ग्राफ गिर जाता है, लेकिन मार्करम ने कप्तानी के दबाव में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज होने के साथ ही वह स्पिनर भी हैं। भारत में भी उनकी छवि अच्छी है, इससे टीम की ब्रांडिंग भी अच्छी होगी।

ऐसे में अगर मार्करम के बारे में बतौर कप्तान एलएसजी सोचती है, तो फिर ऋषभ पंत पर आया अतिरिक्त दबाव हट सकता है और उनका खोया फॉर्म वापस आ सकता है। हालांकि यह फैसला एलएसजी प्रबंधन का है, लेकिन आंकड़ों और अनुभव के आधार पर मार्करम बतौर एलएसजी कप्तान ऋषभ पंत से बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags