Samachar Nama
×

आईपीएल 2026: जोस बटलर के नाम जुड़ी खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले बने दूसरे इंग्लिश बल्लेबाज

लखनऊ, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 19वें मुकाबले में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ हो रही है। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में खास उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 14 हजार रन पूरे कर लिए हैं।

जोस बटलर टी20 क्रिकेट में 14 हजार रन बनाने वाले महज पांचवें बल्लेबाज हैं। बटलर से पहले यह मुकाम सिर्फ क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, एलेक्स हेल्स और डेविड वॉर्नर ही हासिल कर सके हैं। टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड गेल के नाम है, जिन्होंने 463 मुकाबलों में 144 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 14,562 रन बनाए हैं। वहीं, पोलार्ड ने 735 मुकाबलों में 150 के स्ट्राइक रेट से 14,482 रन बनाए हैं। हेल्स के नाम 14,449 दर्ज हैं तो वॉर्नर ने 14,121 रन बनाए हैं।

बटलर टी20 क्रिकेट में 14 हजार रन पूरे करने वाले इंग्लैंड के महज दूसरे बल्लेबाज हैं। बटलर से पहले यह कारनामा सिर्फ एलेक्स हेल्स की कर सके हैं। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ने 14 हजार रन 468वीं पारी में पूरे किए। बटलर सबसे तेज 14 हजार रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 14 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम ही है। उन्होंने सिर्फ 423 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। वहीं, डेविड वॉर्नर ने 431 पारियों में 14 हजार रन पूरे किए थे।

बटलर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टी20 क्रिकेट में अर्धशतकों का शतक भी लगाया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 60 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज ने 11 चौके लगाए। बटलर इस फॉर्मेट में 8 शतक भी लगा चुके हैं। टी20 विश्व कप 2026 में बटलर रनों के लिए बुरी तरह से जूझते हुए नजर आए थे। बटलर 8 पारियों में सिर्फ 116 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 87 रन ही बना सके थे। हालांकि, बटलर का फॉर्म में आना गुजरात टाइटंस के लिए राहत भरी खबर है।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Share this story

Tags