Samachar Nama
×

आईपीएल 2026: जैक एडवर्ड्स पूरे सीजन से हुए बाहर, डेविड पायने को मिली जगह

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज जैक एडवर्ड्स इंजरी की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। एडवर्ड्स के स्थान पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड पायने को हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल किया है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "जैक एडवर्ड्स चोट के कारण सीजन से बाहर हो गए हैं। डेविड पायने को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।"

जैक एडवर्ड्स का बाहर होना सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बड़ा झटका है। कप्तान पैट कमिंस पहले ही शुरुआती मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं रहने वाले हैं। ऐसे में टीम का तेज गेंदबाजी अटैक काफी कमजोर नजर आ रहा है। पायने ने इंग्लैंड की तरफ से सिर्फ एक वनडे मैच खेला है। हालांकि, वह अब तक खेले 233 टी20 मुकाबलों में 304 विकेट निकाल चुके हैं। 35 वर्षीय गेंदबाज से एसआरएच को इस सीजन दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अच्छी खबर यह है कि श्रीलंका के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा एनओसी मिलने के बाद टीम से जुड़ गए हैं। ईशान के अलावा एसआरएच के पास तेज गेंदबाजी में हर्षल पटेल, ब्रायन कार्स, जयदेव उनादकट और शिवम मावी मौजूद हैं। वहीं, टीम का स्पिन विभाग भी काफी कमजोर नजर आ रहा है। टीम के पास कोई नामी स्पिनर मौजूद नहीं है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी का दारोमदार एक बार फिर ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तिकड़ी पर होगा।

आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। पैट कमिंस की कप्तानी में टीम 14 में से सिर्फ 6 ही मैच जीत सकी थी, जबकि 7 मुकाबलों में टीम को हार झेलनी पड़ी थी। अभिषेक और हेड के सस्ते में आउट होने के बाद पिछले सीजन टीम के मध्यक्रम की पोल कई बार खुली थी। वहीं, टीम के गेंदबाज भी कोई खास कमाल नहीं दिखा सके थे। ऐसे में इस सीजन टीम जोरदार प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी।

--आईएएनएस

एसएम/एबीएम

Share this story

Tags