Samachar Nama
×

आईपीएल 2026: जीटी के खिलाफ टॉस जीतकर आरआर ने चुनी बल्लेबाजी, गिल की जगह राशिद कप्तान

अहमदाबाद, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 9वें मैच में शनिवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) की भिड़ंत नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से हो रही है। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात के नियमित कप्तान शुभमन गिल इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह पर राशिद खान कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
आईपीएल 2026: जीटी के खिलाफ टॉस जीतकर आरआर ने चुनी बल्लेबाजी, गिल की जगह राशिद कप्तान

अहमदाबाद, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 9वें मैच में शनिवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) की भिड़ंत नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से हो रही है। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात के नियमित कप्तान शुभमन गिल इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह पर राशिद खान कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

राजस्थान रॉयल्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। शुभम दुबे और तुषार देशपांडे को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, गिल की जगह पर गुजरात ने कुमार कुशाग्र को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। टॉस जीतने के बाद राजस्थान के कप्तान रियान ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। हमें अलग-अलग परिस्थितियों को समझना होगा और उनके हिसाब से खुद को ढालना होगा। उम्मीद है कि हम 210 के आसपास का एक अच्छा स्कोर खड़ा करेंगे और बाद में उसे डिफेंड करेंगे। मैं चाहता हूं कि हमारी टीम ऐसी हो जो हर तरह की परिस्थितियों में खेल सके। हमने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। तुषार और दुबे को टीम में शामिल किया गया है।"

टॉस हारने के बाद इस मुकाबले में गुजरात की कप्तानी कर रहे राशिद खान ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। शुभमन गिल को मांसपेशियों में खिंचाव है, उम्मीद है कि वह जल्द ही वापस आ जाएंगे। कुमार कुशाग्र अपना पहला मैच खेल रहे हैं और हम उन्हें खेलते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं। हमने पिछले मैच में भी अच्छा क्रिकेट खेला था। वह एक अच्छा मुकाबला रहा था। हमें यहां अपना 100 प्रतिशत देना होगा।"

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 का आगाज जीत के साथ किया है। राजस्थान ने टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया था। राजस्थान के गेंदबाजों का प्रदर्शन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दमदार रहा था। जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 19 रन खर्च करते हुए 2 विकेट चटकाए थे। वहीं, नांद्रे बर्गर ने 26 रन देकर 2 विकेट निकाले थे। रवींद्र जडेजा भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए थे और उन्होंने 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। बल्लेबाजी में राजस्थान की तरफ से 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों में 52 रनों की शानदार पारी खेली थी।

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 162 रन लगाए थे। टीम की ओर से शुभमन गिल ने सर्वाधिक 39 रन बनाए थे, तो जोस बटलर ने 38 रनों का योगदान दिया था। हालांकि, पंजाब किंग्स की टीम 163 रनों के लक्ष्य को 19.1 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल करने में सफल रही थी।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन

राशिद खान (कप्तान), कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Share this story

Tags