Samachar Nama
×

आईपीएल 2026: देर से जुड़ने पर मिचेल स्टार्क ने तोड़ी चुप्पी, आलोचकों को दिया करारा जवाब

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में देर से शामिल होने को लेकर बढ़ रही अटकलों और आलोचनाओं के बीच ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। स्टार्क ने आलोचकों को आड़े हाथों लिया है।
आईपीएल 2026: देर से जुड़ने पर मिचेल स्टार्क ने तोड़ी चुप्पी, आलोचकों को दिया करारा जवाब

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में देर से शामिल होने को लेकर बढ़ रही अटकलों और आलोचनाओं के बीच ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। स्टार्क ने आलोचकों को आड़े हाथों लिया है।

दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा मिचेल स्टार्क इस समय कंधे और कोहनी की चोट के कारण टीम से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि चोट की गंभीरता उन्हें ऑस्ट्रेलियाई सत्र के बाद पूरी तरह समझ में आई। टीम के शुरुआती मैचों से उनकी गैरमौजूदगी के कारण मीडिया और फैंस के बीच अफवाहें फैल गईं और उनके आईपीएल में खेलने की प्रतिबद्धता पर भी सवाल उठाए गए।

स्टार्क ने अपनी फिटनेस और उपलब्धता के बारे में फैलाई जा रही बातों पर निराशा जाहिर की। उन्होंने 'इंस्टाग्राम' पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, "मैं इस समय अपने कंधे और कोहनी की चोट का इलाज करवा रहा हूं और उसे ठीक करने की कोशिश कर रहा हूं। ऑस्ट्रेलियाई गर्मियों के दौरान मुझे इस चोट की गंभीरता का अंदाजा नहीं था। लोगों ने आईपीएल में मेरी भागीदारी को लेकर कुछ बहुत ही तीखे बयान दिए हैं, खिलाड़ियों के बारे में पूरी तरह से गलत जानकारी वाली राय दी है, उन्हें तथ्यों की तरह पेश किया है और यहां तक दावा किया है कि वे मेरे शरीर को मुझसे भी बेहतर जानते हैं।"

उन्होंने आगे लिखा, "यह सब कहने के साथ-साथ मैं यह भी मानता हूं कि चोट लगने का यह झटका और इसका समय दिल्ली टीम के लिए परेशानी भरा है। मैं इसके लिए माफी चाहता हूं। मैं फैंस से भी माफी मांगना चाहता हूं, क्योंकि मैं इस सीजन के शुरुआती मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं रहूंगा। मैं दिल्ली टीम से जुड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। मैं लगातार टीम के संपर्क में हूं और उन्हें अपनी स्थिति के बारे में बताता रहता हूं। मैं दिल्ली के लिए जल्द से जल्द उपलब्ध होने के लिए जो कुछ भी कर सकता हूं और करता रहूंगा।"

शुक्रवार को एक फैन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए स्टार्क की गैर मौजूदगी को लेकर आलोचना की थी। फैन ने लिखा, "दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए बहुत ही नाइंसाफी की बात है कि हेजलवुड और कमिंस चोटिल होने के बावजूद अपनी-अपनी टीमों के लिए उपलब्ध रहेंगे, लेकिन आप (स्टार्क) नहीं।" इस पर स्टार्क की पत्नी और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की पूर्व खिलाड़ी एलिसा हीली ने लिखा, "शायद इसलिए क्योंकि वह चोटिल है, दोस्त। अगर वह पूरी तरह फिट होते, तो वहां होते।"

--आईएएनएस

एसएम/वीसी

Share this story

Tags