Samachar Nama
×

IPL 2025: बड़ी जीत के साथ पंजाब ने मुंबई को दी मात, टॉपर RCB की भी बढ़ी टेंशन

IPL 2025: बड़ी जीत के साथ पंजाब ने मुंबई को दी मात, टॉपर RCB की भी बढ़ी टेंशन
IPL 2025: बड़ी जीत के साथ पंजाब ने मुंबई को दी मात, टॉपर RCB की भी बढ़ी टेंशन

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। पंजाब किंग्स ने रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 37 रनों से हराकर सीजन की अपनी सातवीं जीत हासिल की। टीम के अब 15 पॉइंट्स हो गए हैं और वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। टीम ने यहां पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को पीछे छोड़ा, जो तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।

रजत पाटीदार की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टॉप पर बनी हुई है, जबकि गुजरात टाइटंस 14 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर है। अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स 12 पॉइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर है। हैरानी वाली यह है कि आईपीएल के मौजूदा सीजन के अब तक 54 मैच हो चुके हैं, लेकिन अब तक एक भी टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की नहीं कर सकी है।

एक नजर आईपीएल 2025 के लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल पर-

IPL 2025: बड़ी जीत के साथ पंजाब ने मुंबई को दी मात, टॉपर RCB की भी बढ़ी टेंशन
स्थान    टीम    मैच    जीते    हारे    नो रिजल्ट (NR)    पॉइंट्स    नेट रन रेट (NRR)
1    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु    11    8    3    0    16    +0.482
2    पंजाब किंग्स    11    7    3    1    15    +0.376
3    मुंबई इंडियंस    11    7    4    0    14    +1.274
4    गुजरात टाइटंस    10    7    3    0    14    +0.867
5    दिल्ली कैपिटल्स    10    6    4    0    12    +0.362
6    कोलकाता नाइट राइडर्स    11    5    5    1    11    +0.249
7    लखनऊ सुपर जायंट्स    11    5    6    0    10    -0.469
8    राजस्थान रॉयल्स    12    3    9    0    6    -0.718
9    सनराइजर्स हैदराबाद    10    3    7    0    6    -1.192
10    चेन्नई सुपर किंग्स    11    2    9    0    4    -1.117
KKR-LSG की उम्मीदें बरकरार
कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक मुकाबले में एक रन से हराया, जिससे छठे नंबर पर है। टीम के अब 11 मैचों में 11 पॉइंट्स हैं। पंजाब से हारने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) प्लेऑफ की रेस में अब भी बरकरार है। टीम के 11 मैचों में दस पॉइंट्स हैं और वह पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर है।

Share this story

Tags