Samachar Nama
×

IPL 2025: फाफ डुप्लेसी ने आईपीएल में खेलने से कर दिया साफ इनकार, दिल्ली कैपिटल्स कैसे पहुंचेंगी प्लेआफ

IPL 2025: फाफ डुप्लेसी ने आईपीएल में खेलने से कर दिया साफ इनकार, दिल्ली कैपिटल्स कैसे पहुंचेंगी प्लेआफ
IPL 2025: फाफ डुप्लेसी ने आईपीएल में खेलने से कर दिया साफ इनकार, दिल्ली कैपिटल्स कैसे पहुंचेंगी प्लेआफ

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। आईपीएल 2025 की शुरुआत में दिल्ली कैपिटल्स ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन अब इस टीम के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। दिल्ली टीम के चार खिलाड़ी आईपीएल से बाहर हो गए हैं। बड़ी खबर यह है कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने आईपीएल में खेलने से इनकार कर दिया है जबकि जैक फ्रेजर मैगार्क भी भारत नहीं लौट रहे हैं। सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही नहीं, दक्षिण अफ्रीका के दो बड़े खिलाड़ी भी दिल्ली छोड़ चुके हैं। फाफ डु प्लेसिस भी आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को बताया कि वह भारत नहीं लौट रहे हैं। उनके अलावा एक अन्य दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी डोनवर फरेरा भी आईपीएल 2025 में नहीं खेलेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका
आईपीएल 2025 से चार बड़े खिलाड़ियों का बाहर होना दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ा झटका है। दिल्ली की टीम 11 मैचों में 6 जीत और 4 हार के साथ पांचवें स्थान पर है। उसके 13 अंक हैं और अभी तीन मैच बाकी हैं। अगर यह टीम तीनों मैच जीत जाती है तो उसके 19 अंक हो सकते हैं। लेकिन अब इन तीनों खिलाड़ियों के पास स्टार्क और डु प्लेसिस जैसे बड़े खिलाड़ी नहीं होंगे तो यह टीम के लिए नुकसानदायक होगा।

NO Faf Du Plessis - N0 Mitchell Starc - No Jake Fraser Mcgurk - NO Donovan Ferrirea All these players not available for Delhi Capitals in Reminder Matches of IPL 2025. #IPL2025 #ipl2025update #DelhiCapitals

छवि

छवि

छवि

छवि

दिल्ली टीम में शामिल हुए ये खिलाड़ी
दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी बात यह है कि ट्रिस्टन स्टब्स और दुष्मंत चमीरा वापस आ रहे हैं। इस टीम में सादिकुल्लाह अटल को शामिल किया गया है। मुस्तफिजुर रहमान को भी दिल्ली की टीम ने खरीद लिया है लेकिन उनकी समस्या यह है कि उन्हें अभी तक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से एनओसी नहीं मिली है। ऐसे में दिल्ली बुरी तरह फंस गई है। अब देखना यह है कि अक्षर पटेल एंड कंपनी किस तरह से प्लेऑफ का टिकट कटाएगी।

Share this story

Tags