India vs New Zealand Live Update: गुरनूर सिंह का कहर, एक ही ओवर में लाथम और फिलिप्स आउट; न्यूजीलैंड का स्कोर 53/5
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा जारी है। न्यूजीलैंड की टीम मुश्किल में फंस गई है। गुरनूर सिंह ने एक ही ओवर में टॉम लाथम और ग्लेन फिलिप्स को आउट कर मेजबान टीम को लगातार दो बड़े झटके दिए। न्यूजीलैंड ने 53 रन के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट गंवा दिया है।
गुरनूर सिंह ने पहले टॉम लाथम को पवेलियन भेजा और फिर इसी ओवर में ग्लेन फिलिप्स का विकेट हासिल किया। इन दो सफलताओं के बाद भारतीय टीम ने मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लगातार विकेट गिरने से दबाव में नजर आ रहे हैं।
इससे पहले भारतीय गेंदबाज अंशुल कंबोज और आकिब नबी भी विकेट हासिल कर चुके हैं। आकिब ने टिम साइफर्ट और विल यंग को आउट किया था, जबकि कंबोज ने हेनरी निकोल्स को बोल्ड किया था।
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। बारिश के कारण मुकाबला करीब एक घंटे की देरी से शुरू हुआ और इसे 47-47 ओवर का कर दिया गया।
न्यूजीलैंड की टीम अब शुरुआती झटकों से उबरने की कोशिश करेगी, जबकि भारतीय गेंदबाजों की नजर बाकी बल्लेबाजों को जल्द आउट करने पर होगी।

