ICC T20I Ranking: यशस्वी जायसवाल का जलवा बरकरार, दो स्थान की लगाई छलांग, श्रीलंकाई बल्लेबाज को भी हुआ फायदा

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। ICC T20I रैंकिंग में भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने बाजी मारी है। इन दिनों में वह बिना कोई T20I अंतरराष्ट्रीय मैच खेले दो पायदान ऊपर चढ़े हैं। वहीं, श्रीलंका के बल्लेबाज भी एक पायदान ऊपर चढ़े हैं। ICC T20I रैंकिंग में टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ट्रैविस हेड 856 अंकों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। भारत के अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। उनके 829 अंक हैं। इंग्लैंड के फिल साल्ट 815 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। तिलक और सूर्यकुमार टॉप-5 में भारतीय मध्यक्रम की जान बनते जा रहे तिलक वर्मा चौथे नंबर पर हैं। तिलक के 804 अंक हैं। भारतीय T20I टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव 729 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। जारी ताजा रैंकिंग में दोनों खिलाड़ी 9वें स्थान पर हैं।
कुसल परेरा को भी फायदा
श्रीलंका के कुसल परेरा को एक स्थान का फायदा हुआ है। परेरा के 676 अंक हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के रीजा हेंड्रिक्स को भी एक स्थान का फायदा हुआ है। वे भी संयुक्त 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
बाबर आजम को नुकसान
यशस्वी जायसवाल अभी भी टॉप-10 में जगह नहीं बना पाए हैं लेकिन जायसवाल ने दो स्थान की बड़ी छलांग लगाई है। वे 673 अंकों के साथ 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को तीन स्थान का नुकसान हुआ है। वे 12वें स्थान पर खिसक गए हैं। रिजवान भी एक स्थान खिसककर 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।