Samachar Nama
×

T20 World Cup 2024 के लिए कब होगा भारतीय टीम का ऐलान, डेट आई सामने 
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।टी 20 विश्व कप 2024 का आयोजन जून में होना है।टूर्नामेंट के लिए जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान किया जा सकता है। सामने आया है कि टी 20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम को चुनने की प्रक्रिया तेज हो गई है। बीसीसीआई जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान कर सकता है।फैंस की नजरें भी टीम इंडिया के स्क्वॉड पर टिकी हुई हैं। टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता शनिवार को राजधानी दिल्ली पहुंचे हैं और उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच का भी लुफ्त उठाया।

DC vs MI मुंबई के बैटर ने जड़ा ऐसा छक्का, स्टेडियम में बैठे फैन के मुंह पर जाकर लगी गेंद, देखें
 

https://samacharnama.com/

रिपोर्ट के अनुसार रविवार 28 अप्रैल को अजीत अगरकर और रोहित शर्मा के बीच टी 20 विश्व कप टीम के चयन पर बातचीत होगी।दिग्गज अजीत अगरकर इसी हफ्ते स्पेन में छुट्टियां मनाकर लौटे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक स्पेन से लौटने के बाद बीसीसीआई ने अगरकर को दिल्ली जाकर रोहित शर्मा से मीटिंग करने के लिए कहा, क्योंकि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा दिल्ली में ही आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए मैच खेल रहे हैं।

IPL Points Table मुंबई को मात देकर दिल्ली कैपिटल्स ने अंक तालिका में लगाई छलांग, चेन्नई को नुकसान
 

https://samacharnama.com/

मुंबई इंडियंस की टीम 30 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना अगला मैच खेलेगी। दूसरी ओर टी 20 विश्व कप के लिए सभी देशों में 1 मई तक अपनी -अपनी टीमें आईसीसी को भेजनी है।

T20 World Cup 2024 के लिए जहीर खान ने चुनी भारतीय टीम, इन 16 खिलाड़ियों को किया शामिल
 

https://samacharnama.com/

माना जा रहा है रविवार को रोहित शर्मा के मिलने के बाद अजीत अगरकर मुंबई चले जाएंगे और वहीं टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा।माना जा रहा है कि फैंस को टीम इंडिया का स्क्वॉड जानने किए अब ज्यादा इंतेजार नहीं करना होगा।टी 20 विश्व कप में भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में ही होगी।

https://samacharnama.com/

Share this story

Tags