Samachar Nama
×

टीम हुई बाहर, लेकिन T20 World Cup में बाबर आजम का बड़ा कारनामा, धोनी  को छोड़ा पीछे
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज डेस्क। टी 20 विश्व कप 2024 पाकिस्तान के लिए बुरे सपने की तरह रहा है क्योंकि बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम को ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा। पाकिस्तान ने अपने अंतिम मैच में जरूर आयरलैंड को मात देने का काम किया। साथ ही बाबर आजम ने इस मैच में बड़ा कारनामा करते हुए महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया।टी 20  विश्व कप में बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड शानदार रहा है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने कई बार मैच विश्व कप के दौरान जीते हैं।

 T20 World Cup 2024 में आयरलैंड को मात देकर पाकिस्तान ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में की भारत की बराबरी
 

https://samacharnama.com/

महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान टी 20 विश्व कप में 529 रन बनाए हैं।वहीं अब बाबर आजम के नाम बतौर कप्तान टी 20 विश्व कप में 549 रन हो गए है।बाबर आजम बतौर कप्तानटी 20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

PAK vs IRE Highlights पाकिस्तान ने आयरलैंड को हराया, लेकिन टी 20 विश्व कप से बाहर हुई बाबर सेना
https://samacharnama.com/https://samacharnama.com/

वहीं सूची में धोनी दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। बता दें कि बाबर आजम ने टी 20 विश्व कप में बतौर कप्तान साल 2021, 2022 और अब 2024 में पाकिस्तान के लिए खेला है। बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम ने 2021 में सेमीफाइनल और 2022 में फाइनल तक का सफर तय किया था,

T20 World Cup 2024 India vs Canada आज फ्लोरिडा की पिच का कैसा है हाल, भारत या कनाडा किसे मिलेगा फायदा
 

https://samacharnama.com/https://samacharnama.com/

लेकिन इस बार उसे ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा है। टी 20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद इन दिनों बाबर आजम को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। बाबर आजम पर दिग्गज खिलाड़ी सवाल भी खड़े कर रहे हैं। यहां तक की बाबर आजम को कप्तानी से हटाए जाने तक की मांग की जा रही है।

https://samacharnama.com/

Share this story

Tags