Samachar Nama
×

हो गई भविष्यवाणी, इस गजब के संयोग से World Cup 2023 का खिताब जीतेगा भारत
 

ind vs ire-1---111111111

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। वनडे विश्व कप 2023 का आयोजन 5 अक्टूबर से भारत की मेजबानी में होना है।घरेलू धरती पर रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम खिताब की बड़ी दावेदार है।वैसे टूर्नामेंट के शुरु होने से पहले चर्चा चल रही है। 2011 विश्व विजेता टीम के हिस्सा रहे युवराज सिंह ने इस टूर्नामेंट को लेकर सवाल पूछा , जिसका जवाब पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने दिया।

  8 साल बाद IPL में वापसी करेगा ये खतरनाक खिलाड़ी, खुद किया बड़ा ऐलान

IND VS WI ODI-0--111111111

2011 में विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा वीरेंद्र सहवाग भी थे। युवराज सिंह ने ट्विटर एक्स पर विश्व कप 2023 को लेकर ट्वीट किया, जिस पर पूर्व पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने अपनी बात रखते हुए भविष्यवाणी की है कि टीम इंडिया इस बार खिताब जीत सकती है। सहवाग ने इसके पीछे का बड़ा कारण भी बताया जो संयोग के रूप में है।

वनडे प्रारूप में क्यों हिट नहीं हो पा रहे हैं Suryakumar Yadav, विश्व कप से पहले इस दिग्गज ने बताई वजह
 

IND vs NEP: रशीद लतीफ़ का विवादित बयान बोले नेपाली टीम भारतीय बल्लेबाजों को मारेगी घुमा-घुमा कर

युवराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, हम चाहते हैं कि विश्व कप 2023 में 2011 रिपीट हो, लेकिन 2011 में टीम इंडिया दबाव में चमकी थी। 2023 में फिर टीम इंडिया में है । क्या हमारे पास बाजी पलटने का पर्याप्त समय है । क्या हम प्रेशर का इस्तेमाल गेम चेंजर के तौर पर करेंगे।  

 Sehwag

साथ इस पर सहवाग ने कहा ,आई बात प्रेशर की तो इस बार हम प्रेशर लेंगे नहीं। चैंपियंस की तरह प्रेशर देंगे! पिछले 12 साल में होस्ट टीम वर्ल्ड कप जीती हैं! 2011 में हम घर में जीते, 2015 में ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया जीती, 2019 में इंग्लैंड में इंग्लैंड जीती, 2023 में हम तूफान मचाएंगे!2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने खिताब जीता था।इस बार टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में रहने वाली है।

World Cup 2023 के लिए नीदरलैंड ने किया टीम का ऐलान, जानिए किन खिलाड़ियों को मिली जगह

Yuvraj Singh-1-1111111111.GIF

 


 


 


 

Share this story