Samachar Nama
×

IND vs IRE T20 World Cup टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर फंसा पेंच, कप्तान रोहित किन्हें देंगे मौका 
 

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।टी 20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत आज से आयरलैंड के खिलाफ मैच से करेगी। यह दूसरी बार मौका है जब रोहित शर्मा टी 20 विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं।इससे पहले उनकी अगुवाई में टी 20 विश्व कप 2022 में भारत ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था, जहां इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली थी। टीम इंडिया की निगाहें अब इस बार के टूर्नामेंट में धमाल मचाने पर रहने वाली हैं।

IND vs IRE Dream 11 आज इन खिलाड़ियों पर दांव लगाना रहेगा सही, जानिए किसे चुने कप्तान और उपकप्तान
 

https://samacharnama.com/

आयरलैंड के खिलाफ पहले ही मैच में कप्तान रोहित शर्मा के साथ प्लेइंग इलेवन चुनने की चुनौती रहने वाली है।बांग्लादेश के खिलाफ हुए अभ्यास मैच में कप्तान रोहित ने कई खिलाड़ियों को परखा था।ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या ने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए थे। अभ्यास मैच में रोहित के साथ संजू सैमसन ने ओपन किया था, वहीं यशस्वी जायसवाल को मौका नहीं मिला था।आयरलैंड के खिलाफ भी जायसवाल को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने की संभावना कम है।

T20 World Cup 2024 इंग्लैंड-स्कॉटलैंड मैच बारिश की चढ़ा भेंट, नीदरलैंड ने नेपाल को दी करारी मात
https://samacharnama.com/https://samacharnama.com/https://samacharnama.com/

ऋषभ पंत ने तूफानी पारी खेलकर अपना दावा मजबूत किया हुआ है।टीम इंडिया दो विकेटकीपर बल्लेबाजों को प्लेइंग इलेवन में रखना चाहेगी। गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह का खेलना तय माना जा रहा है।

IND vs IRE T20 World Cup फ्री में कैसे देख पाएंगे भारत का पहला मैच, जानिए लाइव प्रसारण की जानकारी

https://samacharnama.com/

मोहम्मद सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है।उनकी जगह लेफ्ट आर्म बॉलर अर्शदीप सिंह को तरजीह दी जा सकती है।कुलदीप यादव मुख्य स्पिन गेंदबाज होंगे।हार्दिक चौथे तेज गेंदबाज की कमी को पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा रविंद्र जडेजा के साथ अक्षर पटेल को मौका मिल सकता है।अगर टीम इंडिया तीन स्पिनर्स के साथ उतरती है तो आप जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को साथ देख पाएंगे।

https://samacharnama.com/https://samacharnama.com/

आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह. 

Share this story

Tags